RANCHI :झारखंड में जो खूबसूरत वादियां हैं, यहां का जो कल्चर है और इस प्रदेश के जो टूरिस्ट स्पॉट हैं, इसके अलावा यहां घूमने के लिए क्या बेहतर जगह है, के साथ ही यहां क्या खास है। इन सभी चीजों से अब पूरा देश रूबरू होगा। झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से झारखंड टूरिज्म पर एक फिल्म बनाई जाएगी। इसमें राज्य के सभी टूरिस्ट प्लेस, कल्चर व सभी संसाधन के बारे में बताया जाएगा। इस फिल्म का नेशनल टीवी चैनल, लोकल टीवी चैनल, सोशल मीडिया व यूट्यूब के जरिये प्रचार किया जाएगा। इसका मकसद है कि जो लोग झारखंड के बारे में सिर्फ सुने हैं, लेकिन वह यहां आना चाहते हैं। यहां आने के बाद उन्हें कौन-कौन से पर्यटन स्थल पर जाना है और वहां क्या-क्या एंटीक चीजें मिलती हैं, इसके साथ ही वहां की खासियत क्या है, इन सारी चीजों को इस फिल्म के माध्यम से बताया और दिखाया जाएगा।

ये है मकसद

झारखंड के पर्यटन निदेशक संजीव बेसरा ने बताया कि झारखंड टूरिज्म पर जो फिल्म बनाई जाने वाली है। इसका मकसद है कि यहां के पर्यटन की जानकारी राज्य के सभी लोगों को हो। फिल्म तैयार होने के बाद इसे सभी नेशनल टीवी चैनल, यूट्यूब, सोशल मीडिया सहित अन्य सभी जगहों पर इसे चलाया जाएगा। इस फिल्म में झारखंड के अलग-अलग जगहों पर क्या कल्चर है, झारखंड के अलग अलग जगह जो टूरिस्ट प्लेस है उसकी खासियत क्या है। इन टूरिस्ट प्लेस परं आने वाले पर्यटकों को क्या सुविधाएं दी जाती हैं, यह सब जानकारी इस फिल्म के माध्यम से दी जाएगी।

एजेंसी बनायेगी फिल्म

संजीव बेसरा ने बताया कि झारखंड पर जो फिल्म बनायी जाएगी वह एक्सपर्ट एजेंसी के माध्यम से बनायी जाएगी। वैसी एजेंसी जिसने देश के अलग-अलग राज्यों में टूरिज्म पर फिल्म बनाया है। इसके लिए एक्सपोर्ट एजेंसी का चयन करने का प्रॉसेस शुरू कर दिया गया है।

कई राज्यों की फिल्में दिखती हैं

अभी टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर कई राज्यों के पर्यटन की फिल्में दिखाई जाती हैं। जितने भी नेशनल टीवी चैनल हैं और सोशल मीडिया है। इनके जरिये अलग अलग राज्य अपने यहां के पर्यटन की क्या खासियत है उस पर फिल्म दिखा कर पर्यटकों को अपने राज्य में बुला रहे हैं। झारखंड में भी यह शुरू किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक झारखंड के पर्यटन के बारे में जानकारी पहुंचे और वह झारखंड घूमने के लिए आएं।

वर्जन

झारखंड टूरिज्म पर बनाई जाने वाली फिल्म को नेशनल टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा। इसके लिए एक्सपर्ट एजेंसी के चयन का प्रॉसेस शुरू कर दिया गया है।

संजीव बेसरा, डायरेक्टर, पर्यटन, झारखंड रांची