RANCHI: गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों झारखंड पुलिस के भी 46 अधिकारियों-जवानों को पदक मिलेगा। इनमें पुलिस वीरता पदक के लिए 33 अधिकारी-जवान, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए एक हवलदार व पुलिस सराहनीय सेवा पदक के लिए 12 अधिकारियों-जवानों का चयन किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे संबंधित सूची जारी कर दी है।

पुलिस वीरता पदक (पीएमजी)

अवधेश कुमार झा (एएसआइ), स्व। ओमप्रकाश चौरसिया (सिपाही), जयप्रकाश सिंह (सिपाही), सचिंद्र कुमार (सिपाही), अनुज कुमार सिंह (सिपाही), मदन प्रसाद यादव (सिपाही), अरुण कुमार सिंह (एएसपी), रंजीत कुमार (सिपाही), बलराम दास (सिपाही), रमेंद्र कुमार (डीएसपी), ओमप्रकाश तिवारी (डीएसपी), आलोक कुमार दुबे (दारोगा), प्रमोद यादव (सिपाही), मनोज कुमार (हवलदार), बृजेश कुमार यादव (डीएसपी), जॉन मुर्मू (दारोगा), बिहारी मरांडी (दारोगा), राधेश्याम प्रसाद (हवलदार), रितुल कुमार (सिपाही), ¨रकु कुमार यादव (सिपाही), जीवन किस्पोट्टा (सिपाही), गुन बहादुर थापा (सिपाही), अरुण कुमार (दारोगा), सनोज कुमार चौधरी (दारोगा), अभिषेक कुमार (एएसआइ), मनीष रजवार (सिपाही), अनोज कुमार ओझा (सिपाही), नरेश तिग्गा (सिपाही), इंद्रजीत तिवारी (सिपाही), श्यामानंद प्रसाद गुप्ता (सिपाही), छोटू यादव (सिपाही), मनोज कुमार बावरी (सिपाही) व मिथुन कुमार रवि (सिपाही)।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

बैद्यनाथ ठाकुर : हवलदार, झारखंड जगुआर (एसटीएफ)।

पुलिस सराहनीय सेवा पदक

अजित कुमार (हवलदार आइआरबी-3, चतरा), विनय मांझी (हवलदार, आइआरबी-3, चतरा), धर्मेद्र कुमार (हवलदार, आइआरबी-3, चतरा), संजय कुमार श्रेष्ठ (हवलदार, झारखंड जगुआर), मणिंद्र कुमार (एएसआइ, सरायकेला-खरसांवा), विजय कुमार यादव (एएसआइ, सरायकेला-खरसांवा), विजय कुमार राम (एएसआइ, गोडडा), चंद्रभूषण सिंह (दारोगा, जैप-3, गोविंदपुर, धनबाद), तोबियास टोपनो (दारोगा, जैप-3, गोविंदपुर, धनबाद), राघवेंद्र नारायण चौबे (चालक सिपाही, जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट), मुमताज खान (हवलदार, पलामू) व संजय कुमार यादव (हवलदार, आइआरबी-3, चतरा)।

एडीजी मुरारीलाल मीणा को राष्ट्रपति ने दिया विशेष अवार्ड

झारखंड कैडर के 1993 बैच के आइपीएस अधिकारी एडीजी (ऑपरेशन) मुरारी लाल मीणा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को विशेष अवार्ड दिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति ने उन्हें यह सम्मान दिया। इस समारोह में देशभर में चुनाव से संबंधित अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से पालन करने वालों को सम्मानित किया गया, जिसमें झारखंड से सिर्फ एक ही नाम एडीजी एमएल मीणा का था। एडीजी मुरारी लाल मीणा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य पुलिस की ओर से नोडल अधिकारी के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधन पर कार्य किया था। वे पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। इनमें एसपी धनबाद, एसपी पलामू, एसपी गुमला, आइजी ऑपरेशन, जोनल आइजी बोकारो व एडीजी विजिलेंस आदि के पद शामिल हैं।