RANCHI(13 Feb): मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई ऑडिटोरियम में देश के पहले मेक इन इंडिया सप्ताह का उदघाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। देश-दुनिया के बड़े कारोबारी घरानों को देश में निवेश करने के लिए आयोजित हुए इस समारोह में झारखंड राज्य को विशेष तरजीह दी गई है। क्फ् से लेकर क्8 फरवरी तक चलनेवाले इस समारोह में झारखंड को फोकस राज्य के रूप में शामिल किया गया है। मेक इंडिया के पहले दिन ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमेन कुमार मंगलम बिड़ला ने झारखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य में निवेश की इच्छा जाहिर की है। हालांकि इसका फैसला क्7 फरवरी को होगा। क्योंकि इसी दिन इस समारोह में झारखंड दिवस का आयोजन होगा। उसी दिन झारखंड में निवेश को लेकर उद्यमियों को दी जानेवाली सुविधाओं पर प्रेजेंटेशन होगा। एक एक्सप‌र्ट्स कमेटी ने इस प्रेजेंटेशन को तैयार ि1कया है।

क्7 को एमओयू

क्7 फरवरी को झारखंड दिवस के मौके पर इस समारोह में शिरकत कर रहे बड़े औद्योगिक घरानों के सीईओ और अधिकारी शामिल होंगे। इसी दिन कई एमओयू भी साइन होने की संभावना है। उद्योग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार है, जब देश के बाहर इतने बड़े निवेशक सम्मेलन में एक खास दिन झारखंड के नाम है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार मेक इंडिया सप्ताह में आए हुए मेहमान उद्योगपतियों से खास तौर पर संपर्क साधने के लिए काम में लगाए गए हैं। उनके साथ उद्योग विभाग की एक टीम भी लगी हुई है।

झारखंड पवेलियन में विशेष व्यवस्था

मेक इंडिया सप्ताह में निवेशकों को झारखंड से संबंधित सभी जानकारियां देने के लिए झारखंड सरकार का पवेलियन बनाया गया है, जहां झारखंड सरकार के उद्योग विभाग से लेकर राज्य में उपलब्ध मिनरल्स और दूसरी चीजों की सभी जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। मेक इंडिया सप्ताह के पहले दिन इस पवेलियन में मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला के साथ ही विदेशों के मेहमान भी आए।