-भुइयांडीह और भागलपुर आवास पर चला तलाशी अभियान

-भागलपुर में एक मकान को किया गया सील

JAMSHEDPUR: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आबकारी विभाग के रिटायर्ड सहायक आयुक्त बिहारी लाल मंडल के भुइयांडीह ह्यूमपाइप स्थित आवास और भागलपुर स्थित पैतृक गांव पिरपैती अंचल के सरकंडा टोला पर गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने तलाशी ली। केवल भुइयांडीह आवास से एक करोड़ से अधिक के आभूषण, म्ख् जमीन के कागजात, फ्ख् पासबुक मिले हैं। जबकि भागलपुर स्थित गांव के एक कमरे की चाबी नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया गया है। निगरानी ब्यूरो के स्पेशल जज के आदेश पर निगरानी विभाग की ओर से सर्च किया जा रहा है।

रांची से हुए थे रिटायर

बिहारीलाल मंडल के जमशेदपुर से सहायक आयुक्त रह चुके हैं। वर्ष ख्0क्ख् में वे रांची मुख्यालय से रिटायर हुए थे। उनके रिटायर होने के बाद कुछ लोगों ने निगरानी विभाग को आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। प्रारंभिक जांच में भ्8 फीसद आय से अधिक के प्रमाण पत्र मिले थे। इसके आधार पर निगरानी विभाग की ओर से बिहारीमंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। केस संख्या ब्/ख्0क्भ् में निगरानी कोर्ट के स्पेशल जज की ओर से बिहारीलाल मंडल के जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित आवास और भागलपुर स्थित पैतृक गांव की तलाशी का वारंट जारी किया था। इसके आधार पर जमशेदपुर में निगरानी विभाग के डीएसपी नवल किशोर सिंह, इंस्पेक्टर सकलदेव राम और भागलपुर में डीएसपी अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

सुबह क्क्.फ्0 बजे शुरू हुई तलाशी

सुबह क्क्.फ्0 बजे से निगरानी विभाग की टीम भुइयांडीह स्थित आवास की तलाशी शुरू की जो देर रात तक चली। एक कार्यपालक दंडाधिकारी व दो वकील की मौजूदगी में घर की तलाशी शुरू हुई। घर में केवल बिहारी लाल मंडल की भगीनी थी। फिलहाल बिहारीलाल मंडल पटना में है। प्रारंभिक जांच में निगरानी विभाग ने पाया कि बिहारीलाल मंडल ने भागलपुर क्षेत्र में ही ज्यादा जमीन खरीदी है। इसके अलावा पटना राजेंद्रनगर में उनका मकान है। बैंक में कितनी रकम है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। निगरानी विभाग की टीम एक-दो दिनों में बैंक अकाउंट नंबर के आधार पर डिटेल हासिल करेगी। बैंक लॉकर के बारे में भी जानकारी नहीं मिली है। देर रात को सोने के कारोबारी को बुलाकर उसका वजन कराया गया।

भुइयांडीह आवास से मिले हैं

क्0000000

से अधिक के आभूषण

म्ख्

जमीन के कागजात

फ्ख्

पासबुक