छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : ईद के मद्देनजर शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके लिए रैप, क्यूआरटी के साथ ही जिला पुलिस के 300 अधिकारियों के अलावा 1200 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जैप 6 से अतिरिक्त 300 जवान मंगाए गए हैं। एसएसपी अनूप बिरथरे, सिटी एसपी प्रभात कुमार अपने स्तर से सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। मानगो, धतकीडीह व कुछ अन्य इलाकों में भीड़-भाड़ पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों को शुक्रवार की संध्या छह बजे से मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

पुलिस का फ्लैग मार्च

शुक्रवार को भी एसएसपी अनूप बिरथरे व सिटी एसपी प्रभात कुमार कई इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जानकारी हो कि शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए गुरुवार को सिटी एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

यहां रहेगी पुलिस की विशेष नजर

शहर के सभी प्रमुख मस्जिद व ईदगाह मैदान के पास मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इस तरह 23 स्थानों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है, जहां पुलिस की विशेष नजर रहेगी। मानगो व साकची में रैप की तैनाती की गयी है। जबकि संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ एक अधिकारी, 10 पुलिस के जवान तथा एक पुलिस मोबाइल वैन तैनात रहेंगे। क्यूआरटी के जवान तैनात रहेंगे।

आज सुबह पांच बजे से रात्रि 12 बजे तक बड़े वाहनों का नो एंट्री

ईद पर्व के मद्देनजर 16 जून की सुबह पांच बजे से रात्रि 12 बजे तक शहर में सभी प्रकार के बड़े वाहनों परिचालन पूर्णत: वर्जित रहेगा। प्रतिबंध से बस का परिचालन को मुक्त रखा गया है।