जमशेदपुर : शहर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। 32 दिन के बाद गुरुवार को सबसे कम 183 मरीज मिले। इससे पूर्व 18 अप्रैल को 182 मरीज मिले थे। वहीं, गुरुवार को कुल छह हजार 694 लोगों की जांच की गई। इसमें 183 मरीज मिले। सबसे अधिक चाकुलिया, टेल्को, सिदगोड़ा, साकची, सोनारी में मरीज मिले है। वहीं, आठ मरीजों की कोरोना से मौत हुई। मृतकों में मानगो निवासी (69) पुरुष, मुसाबनी निवासी (61) पुरुष, साकची निवासी (67) पुरुष, मानगो निवासी (64) पुरुष, टेल्को निवासी (56) पुरुष, सोनारी निवासी (63) पुरुष, गोलमुरी निवासी (60) पुरुष, सिदगोड़ा निवासी (50) महिला शामिल हैं। जिले में अभी तक कुल 963 लोगों की मौत हो चुकी है।

साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुरुवार को पांच हजार 521 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट अगले मंगलवार तक आने की संभावना है।

600 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 600 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 43 हजार 581 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 91.02 फीसद हो गई है।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव मरीज

क्षेत्र : पॉजिटिव

पटमदा : 03

पोटका : 02

चाकुलिया : 17

घाटशिला : 11

टेल्को : 18

मानगो : 11

सिदगोड़ा : 19

गोलमुरी : 07

साकची : 11

कदमा : 12

बिष्टुपुर : 03

सुंदरनगर : 01

बर्मामाइंस : 05

सोनारी : 11

बागबेड़ा : 03

जुगसलाई : 12

परसुडीह : 12

धालभूमगढ़ : 01

साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को पांच हजार 854 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 99 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल दो लाख 71 हजार 562 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, 62 हजार 581 लोगों ने दूसरी डोज ली है।