JAMSHEDPUR: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में न्यू ले आउट के पास नाले की सफाई में एक युवक का शव बुधवार सुबह मिलने से हड़कंप मच गया मामले की सूचना पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। जुस्को के सफाईकर्मियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया शव नाले में कहीं से बहकर आया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस शव की पहचान को प्रयासरत है। नाला काफी गहरा है। जुस्को के सफाई कर्मचारी नाले की सफाई स्लैब हटा कर रहे थे। युवक का हाथ ऊपर की ओर निकला देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। शव को बाहर निकाला गया। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। युवक की हत्या किए जाने आशंका जताई जा रही युवक की हत्या की गई है और साक्ष्य छुपाने को शव को नाले में फेंक दिया गया। शव सड़-गला था।

कदमा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद

कदमा थाना क्षेत्र रामजन्मनगर निवासी जगदीश राव का शव बुधवार दोपहर पुलिस ने बरामद किया। 16 नवंबर से युवक गायब था। स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। उसकी लाश मिलने पर हत्या की आशंका स्वजन ने जताई है। बताया लापता होने के बाद से मोबाइल भी बंद था। युवक के लापता होने के दिन बस्ती में मारपीट की घटना हुई थी। नदी में मछुआरों ने युवक का शव देखा। सूचना पुलिस को दी गई। युवक के शरीर में चोट के निशान है। मुंह से खून निकल रहे थे। गौरतलब है बिरसनागर थाना क्षेत्र से शंकर सेन 10 दिन से लापता है। उसकी मोबाइल भी बंद है। कोई जानकारी उसकी नही मिल पाई है। खोजबीन में उसकी बाइक पुलिस को बिरसनागर के हुरलुंग ब्रिज के नीचे झाड़ी में मिली थी। बाइक की हैंडिल लॉक थी। एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई है। वह टेल्को सेक्टर मार्केट में एक कपड़े की दुकान में काम करता है।