-जमशेदपुर से एक हजार आप कार्यकर्ता प्रोग्राम में शामिल होंगे

JAMSHEDPUR : ख्9 नवंबर को रांची स्थित विधानसभा मैदान में होने वाले राज्यस्तरीय विशाल जनसभा को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) जमशेदपुर द्वारा मानगो चेपापुल स्थित होटल महल इन में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरीय सदस्य शामिल हुए। मौके पर पार्टी के सुमंत चौधरी ने बताया कि रांची में आयोजित होने वाले प्रोग्राम में आप के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह, कुमार विश्वास, सेहाज हिंदुस्तानी और झारखंड प्रभारी सह दिल्ली विधानसभा के विधायक संजीव झा मुख्य वक्ता रूप में शामिल होंगे। इसमें कोल्हान पर्यवेक्षक शैलेन्द्र सिंह भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए पूरे झारखंड की आम आदमी पार्टी की टीम काम कर रही है। खासकर जमशेदपुर के सदस्य में खासा उत्साह नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि जनसभा को लेकर पूरे शहर में होर्डिग व बैनर लगाया गया है। ख्9 नवंबर को जमशेदपुर से करीब एक हजार आप कार्यकर्ता प्रोग्राम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रदेश के कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार से परेशान आम आदमी को एक विकल्प का इंतजार है।

पारिवारिक मिलन समारोह क्0 जनवरी को

ब्रह्मार्षि विकास मंच केंद्रीय समिति की बैठक स्थानीय केबुल वेलफेयर एसोसिएशन में चंद्रमाधव सिंह की अध्यक्षता में हुई। संस्था के महासचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंच का पारिवारिक मिलन समारोह क्0 जनवरी को स्थानीय केबुल वेलफेयर एसोसिएशन मैदान में किया जाएगा। इसे सफ ल बनाने को लेकर एक आयोजन समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया।