जमशेदपुर (ब्यूरो) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा आज स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को घर-घर जाकर सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा, डीसीएलआर रवींद्र गगराई, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया।

इन्हें किया गया सम्मानित

1. अखौरी बालेश्वर सिन्हा (स्वतंत्रता सेनानी), पिता- स्व। अखौरी जगन्नाथ सिन्हा, आदित्यपुर

2. सरोज देवी (आश्रित), पति- स्व प्रभाष चंद्र ठाकुर, नया बस्ती बागबेड़ा

3. निभा सेनगुप्ता, (आश्रित), पति- स्व। सुकुमार सेन गुप्ता, बेसरा अपार्टमेंट सोनारी

4. सी। शुभलक्ष्मी (आश्रित), पति- स्व सीवी राव, राजेंद्रनगर कॉलोनी शीतला मंदिर के पीछे

5. शैलजा सिन्हा (आश्रित), पति- स्व कृष्णा नंद सहाय, विजया गार्डेन, बारीडीह

6. श्रीमती आरती बसाक (आश्रित), पति- स्व विजय कृष्ण बसाक, गुणमय कॉलोनी, मानगो

7. श्रीमती नीलम शर्मा (आश्रित), पति- स्व रामअवतार सिंह, क्रॉस रोड सोनारी

8. श्रीमती नीलिमा कर्मकार (आश्रित), पति- स्व एस। कर्मकार, जोन एक, बिरसानगर