जमशेदपुर (ब्यूरो): बैठक की अध्यक्षता कर रहे आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हेमंत सरकार की वादा खिलाफी, हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पार्टी आगामी 30 अप्रैल को रांची स्थित हरमू मैदान से मोहरबादी मैदान तक पैदल न्याय मार्च निकालेगी। इसमें हर जिले से हजारों कार्यकर्ता रांची न्याय मार्च में जाएंगे और सरकार के खिलाफ पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

राज्य को हो रहा नुकसान

बैठक में बतौर अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने बताया की गैर जबावदेह नेतृत्व वाली और निरंकुश तंत्र वाली सरकार से राज्य को बड़ा नुकसान हो रहा है। इस दौरान हेमंत सरकार पर कई सवाल उठाए गए। कहा कि अब सडक़ पर उतरकर आम लोगों और युवाओं के लिए न्याय की मांग की जाएगी।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में रामचंद्र सहिस, रविशंकर मौर्या, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, केंद्रीय सदस्य वन बिहारी महतो, अमूल्य महतो, प्रकाश विश्वकर्मा, अशोक मंडल राजेश कर्मकार, चंदेश्वर पांडे, संजय सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा, मानिक महतो, संगीता कुमारी, मृत्युंजय सिंह, अरूप मल्लिक, कीर्तिवास मंडल, प्रवीन प्रसाद, अरूप मल्लिक, ललित सिंह, धनेश कर्मकार, मनोज गुप्ता, आशीष नामता, शंभू शरण, सुधार सिंह, संजय करूआ, मनोज ठाकुर, संजय कुमार, विनय कुमार सिंह, राहुल कुमार, उमा शंकर सिंह देवयानी दास, संगीता कुमारी आदि मौजूद थे।

वीडियो एलबम मजदूर का किया पोस्टर लांच

आगामी मजदूर दिवस को लेकर शहर के कलाकारों द्वारा एक वीडियो एलबम मजदूर का निर्माण किया गया है। वीडियो एलबम का पोस्टर शहर के मजदूरों ने कलाकारों के साथ मिलकर जुबिली पार्क में लांच किया। सामाजिक मुद्दे व देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा पर गीत गाकर चर्चित हुए गायक अजीत अमन ने अलबम में अपनी आवाज दी है। गायक अजीत अमन ने बताया कि वीडियो में मजदूरों का दर्द, देशभक्ति, मजबूरी और लाचारी को दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि एलबम का लिरिक्स भी मजदूरों में देश भक्ति की जोश भरने वाला होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम समाजिक विषयों पर जागरूकता लाने के लिए कई वीडियो प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। निर्देशक मनोज पांडे और अमित राज ने बताया कि वीडियो में एक शॉर्ट मूवीज की तरह एक कहानी होगी। उन्होंने बताया कि एलबम निर्माण का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसे मजदूर दिवस पर रिलीज किया जायेगा। इस अवसर पर गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, पल्लवी कौर, अमित राज, हरिदर्शन सिंह, सत्यम तिवारी, देव, सिंटू यादव समेत अन्य मौजूद रहे।