जमशेदपुर : कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। बुधवार को पांच प्रखंड कोरोना मुक्त हो चुका है लेकिन इसी बीच एक मरीज की मौत भी हुई। मृतक मानगो निवासी एक महिला है। उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा था। जिले में अभी तक कोरोना से कुल 1056 मरीजों की मौत हो चुकी है। इधर, पांच हजार 920 लोगों की जांच की गई। इसमें सिर्फ एक मरीज मिले। मरीज सिदगोड़ा निवासी है। जिले में अभी तक कुल 51 हजार 769 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

जांच को भेजा गया सैंपल

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से बुधवार को छह हजार 984 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 12 लाख 34 हजार 244 लोगों का नमूना लिया जा चुका है।

दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल दो मरीज बुधवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 691 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.92 प्रतिशत है।

किस प्रखंड में कितने एक्टिव केस

प्रखंड : एक्टिव केस

बहरागोड़ा : 01

चाकुलिया : 00

धालभूमगढ़ : 00

डुमरिया : 00

घाटशिला : 03

जुगसलाई : 17

मुसाबनी : 00

पटमदा : 00

पोटका : 03

ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल दो हजार 446 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं, 949 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल छह लाख 26 हजार सात लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, दो लाख 11 हजार 670 लोगों ने दूसरी डोज ली है।