-दो से छह अप्रैल तक विद्या भारती चिन्मय विद्यालय टेल्को में भक्ति सुधा प्रवचन

JAMSHEDPUR: चिन्मय मिशन के तत्वावधान में एक से पांच अप्रैल तक मद्रासी सम्मेलनी बिष्टुपुर में भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें चिन्मय मिशन रांची के आचार्य स्वामी माधवानंद भागवत पुराण और कृष्ण लीला का वर्णन करेंगे। यह जानकारी बुधवार को बिष्टुपुर स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में चिन्मय मिशन जमशेदपुर के अध्यक्ष बी सुरेंद्र नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि मद्रासी सम्मेलनी में प्रति दिन प्रवचन शाम म्.फ्0 बजे से रात आठ बजे तक होगा। इसके साथ ही दो से छह अप्रैल तक सुबह छह बजे से 7.फ्0 बजे तक विद्या भारती चिन्मय विद्यालय टेल्को में भक्ति सुधा प्रवचन चलेगा। उन्होंने बताया कि चिन्मय मिशन के लगभग फ्00 केंद्र देश-विदेश आध्यात्मिक जागृति का कार्य कर रहे हैं। विभिन्न योजनओं एवं साहित्य के माध्यम से वेदांत ज्ञान का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। कई केंद्र शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक सेवा के उपक्रमों के माध्यम से भी आध्यात्मिक चेतना जागृति के लिए कार्य कर रहे हैं। चिन्मय मिशन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अधिक से अधिक समय तक अधिक से अधिक सुख देना है।