जमशेदपुर : मानगो थाना की पुलिस ने 24 घंटे में चार बाइक चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और इनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की है।

गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में आकाश सीरिका, संदीप कुमार पोचो, राजा सुंडी, वंशीधर शांडिल और रोहित प्रसाद उर्फ ¨सटू शामिल है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यालय एक के डीएसपी वीरेंद्र राम ने बताया सोमवार दोपहर मानगो बस स्टैंड परिसर से एक बाइक की चोरी हुई थी। मामला दर्ज होते हुए पुलिस हरकत में आई। आस-पास लगी सीसीटीवी को खंगाला गया। चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य

आकाश को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही आजादनगर थाना प्रभारी नरेश सिन्हा, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल की एक टीम बनाई गई। टीम ने लगातार छापामारी की। चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का मास्टर माइंड आकाश और संदीप है। दोनों मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर बाइक चोरी करते थे। चोरी की बाइक को औने-पौने दाम में बेच देते थे। बाइक को बंगाल और अन्य इलाके में बेच दिया जाता था। गिरोह ने मानगो, आजादनगर, सीतारामडेरा और उलीडीह से 24 घंटे में चार बाइक चुरा लिया था।

छापेमारी दल में

आजादनगर थाना प्रभारी नरेश सिन्हा, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार, उलीडीह ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल, आजादनगर एसआई नफीस अहमद, एएसआई नीतीश कुमार, उलीडीह ओपी एसआई प्रदीप कुमार, एसआई अंकित कुमार, एएसआई पंकज कुमार, एएसआई रामदेव ठाकुर, एएसआई कोलेश कुमार, मानगो थाना एसआई अमित कुमार खन्ना, एएसआई भरत रमानी, एएसआई मो एहसान अंसारी और सीतारामडेरा थाना के एसआई ओमप्रकाश राय।