JAMSHEDPUR: टेल्को थाना की पुलिस ने टेल्को सीटू तालाब से शुक्त्रवार को एक महिला का शव बरामद किया है जिसकी पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है। शव मिलने की जानकारी सभी थाना की पुलिस को दी गई है। पुलिस ये पता कर रही कि किसी थाना क्षेत्र में महिला की मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज है या नहीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस की मानें तो महिला ने खुदकुशी की है या हत्या कर शव को लाकर तालाब में फेंका गया है। इससे पहले शव मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ तालाब के पास लगी रही। महिला आसपास इलाके की नहीं है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। शव की पहचान के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है। दूसरी ओर गुरुवार को आदित्यपुर टोल ब्रिज से जिस युवक ने नदी मे छलांग लगाई थी। उसका शव बरामद नही हो पाया है। शुक्त्रवार को गोताखोर शव बरामदगी का प्रयास करते रहे। शव बरामद नहीं हो पाई थी। कदमा थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही।

परसुडीह में युवक ने की खुदकुशी

रसुडीह थाना क्षेत्र सरजामदा लुपुंगडीह निवासी भीम टुडू ने गुरुवार रात फांसी लगा खुदकुशी कर ली। शुक्रवार जागने पर स्वजनों को इसकी जानकारी हुई। भीम मजदूरी करता था। घर में पत्नी और तीन बच्चे है। बड़ी बेटी नर्स की ट्रे¨नग करती है। पत्नी ने बताया आर्थिक तंगी के कारण पति तनाव में रहते थे।

एमजीएम पुलिस ने कार से देशी शराब किया बरामद

एमजीएम थाना की पुलिस ने नारगा में वाहन चे¨कग अभियान में एक कार से 700 लीटर महुवा शराब बरामद किया है इस मामले में कार सवार वासु टुडू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एमजीएम थाना के इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कार गालूडीह से जमशेदपुर की ओर आ रही थी।