जमशदेपुर (ब्यूरो): इसमें जमशेदपुर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, डीएवी, जेएच तारापोर, लोयोला, बाल्डविन फार्म एरिया समेत अन्य स्कूलों के करीब 450 ब'चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रिसोर्स पर्सन के रूप में मौजूद प्रसिद्ध मोटिवेटर सह करियर काउंसलर नीना मुखर्जी ने सभी ब'चों को करियर बनाने के लिए कई टिप्स दिए। उन्होंने किसी भी प्रोफेशन को चुनने से पहले अपने पसंद के साथ ही अपने मजबूत पक्ष को पहचानने की जरूरत बताई।

दी गई जानकारी

इस दौरान ब'चों को बायो टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग, जर्नलि'म, डिफेंस, सिविल सर्विसेज, इंजीनियरिंग, मेडिकल के साथ ही कॉमर्स लेने के बाद किस-किस क्षेत्र में करियर बनाई जा सकती है, इससे जुड़ी जानकारी दी गई। एक्सलर्स की ओर से यह तैयारी की जा रही है कि समय-समय पर विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, इसके लिए उन्हें सही गाइडेंस भी दी जाएगी। इस बार करियर काउंसलिंग सेशन दिशा 2024 में करीब 700 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया।

स्टील क्लब हाउस में हुआ प्रसाद का वितरण

जमशेदपुर के साकची स्टील सिटी हाउस क्लब में मौनी अमावस्या के अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद सिंह के द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। बताया जाता है कि यह आयोजन लगातार 25 वर्षों से किया जा रहा है। पूर्व में काली पूजा के दौरान भोग वितरण किया जाता था। इसके बाद से मौनी अमावस्या के अवसर पर यह आयोजन किया जाने लगा। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के समय ही कलयुग का आगाज हुआ था, जिसे लेकर लोगों के बीच प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस महाप्रसाद कार्यक्रम के दौरान भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ भक्ति संगीत का भी आनंद उठाया।