JAMSHEDPUR : सीएम रघुवर दास सोमवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच से मालिकाना हक के मुद्दे पर बोले। उन्होंने कहा कि सरकार बस्ती वासियों को 'लीगल राइट' देने की दिशा में काम कर रही है और बस्तियों में रह रहे लोगों को जल्द ही मालिकाना हक मिल जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को बिरसानगर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा व पहाड़ी के सुंदरीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद बिरसानगर के करीब ख्000 लोगों की भीड़ को संबोधित कर रहे थे। बोले-'मेरा नारा है सबका साथ-सबका विकास, सबका न्याय। मैं राजनीति में ईमानदारी से आया हूं, मेरे लिए राजनीति एक मिशन है। बस्तियों को मालिकान हक के संघर्ष के लिए मैंने हमेशा ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है और विधानसभा में भी मैंने ही इस मुद्दे को उठाया है। अब बस्ती वालों को न्याय जरूर मिलेगा। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। बस्ती के लोगों को लीगल राइट देने की दिशा में काम कर रही है। बस्तीवासियों को जल्द ही मालिकाना हक मिलेगा।

कर रहे हैं संघर्ष

अपने राजनीतिक सफरनामे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्99भ् में जब वे विधायक बने, तब से उन्हें शहर की दोहरी व्यवस्था खटक रही थी। टाटा कमांड एरिया में चकाचक नागरिक सुविधाएं और उसी टाटा कमांड एरिया से सटी बस्तियों में नागरिक सुविधाओं का टोटा उन्हें हमेशा खलता रहा। तभी से वे एक शहर में एक जैसी व्यवस्था बहाल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तभी से मैं इन बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। अब यह संघर्ष पूरा होने जा रहा है। बस्ती में सबको लीगल राइट सरकार देगी।

सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे ख्0 लाख

इस दौरान उन्होंने बिरसानगर बिरसा मुंडा पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किए जाने की भी घोषणा की। कहा कि इसे आदिवासियों के टूरिज्म हब के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। फिलवक्त बिरसा मुंडा पहाड़ी के सुंदरीकरण पर ख्0 लाख खर्च किए जाएंगे। इससे पहाड़ी की सीढि़यों में टाइल्स लगाने के अलावा रैलिंग, लोहे के बैंच व चारदीवारी बनाई जाएगी। बताते चलें कि बिरसानगर में बिरसा सेवा दल की ओर से क्979 में बिरसा मुंडा की इस प्रतिमा को पहाड़ी के ऊपर स्थापित किया गया था।