छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: कदमा थाना क्षेत्र आंध्रा एकेडमी के पास बिष्टुपुर के धातकीडीह ए ब्लाक निवासी अशफाक खान पर सोमवार रात 9.15 बजे स्कूटी सवार दो बदमाशों ने फाय¨रग कर दी। गोली युवक के दाएं जांघ में लगी है। उसे टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं। जानकारी पर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल से मिलकर घटना की जानकारी ली। घायल के पिता मुस्ताक खान सरकारी ठेकेदार है। उसने पुत्र पर फाय¨रग मामले में झामुमो नेता फिरोज खान की संलिप्तता का आरोप लगाया है। रंगदारी नहीं देने पर फाय¨रग करने की जानकारी पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि इससे पहले तीन नवंबर 2019 में बिष्टुपुर सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास अशफाक खान पर फाय¨रग हो चुकी है। उस समय भी उसे जांघ में ही गोली लगी थी और फिरोज खान समेत अन्य पर फाय¨रग करने का आरोप लगाया गया था। सोमवार रात हुई फाय¨रग में स्वजनों का आरोप है कि पहले हुई फाय¨रग के मामले में केस उठा लेने की धमकी बदमाशों द्वारा दी जा रही थी। ठेकेदार और फिरोज खान के बीच पुराने विवाद में फाय¨रग होने की बात कहीं जा रही है। घायल इंजीनिय¨रग का छात्र है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठेकेदार ने बताया 2019 में उसके बेटे पर हुई फाय¨रग के मामले में एक अपराधी ने 15 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी।

मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा। जल्दी ही फाय¨रग में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी होगी।

सुभाष चंद्र जाट, सिटी एसपी, जमशेदपुर

रंगदारी के लिए जानलेवा हमला

उधर, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र बारीडीह बाजार के साईं राम होटल के मालिक सरबजीत यादव के पुत्र राज नारायण यादव और दुकान के कारीगर अरुण चंद्र महतो पर अमन श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। धमकी देते हुए सभी भाग निकले। होटल मालिक की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं अमन का आरोप है कि साईं होटल के मालिक के बेटे को 6 हजार रुपया उसने दिए थे जिसकी वापसी नहीं कर रहा था। घायलों को एमजीएम अस्तपाल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।