JAMSHEDPUR: ईस्ट सिंहभूम जिले में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को कुल 1087 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 710 लोगों ने दूसरी डोज ली। सबसे अधिक जुगसलाई में 104 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, दूसरी डोज सबसे अधिक टीएमएच में लगी। जिले में अभी तक कुल चार हजार 554 लोगों ने पहली डोज व 2257 ने दूसरी डोज ली है।

964 लोगों की हुई जांच

जिले में शुक्रवार को 964 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें चार लोग संक्रमित मिले। सभी शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं। एक हजार 110 लोगों का नमूना लिया गया। रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। वहीं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल सात लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 18 हजार 270 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं। 17 हजार 832 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

दो पाली में होगी चेकपोस्ट पर कोरोना जांच

एक तरफ कोविड-19 (कोरोना) टीकाकरण का हो रहा है, तो इसके साथ ही कोरोना जांच अभियान भी शुरू कर दिया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने एक मार्च से पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत अन्य राज्यों-जिलों से आने वालों की कोरोना जांच के लिए चेकपोस्ट बनाए थे, लेकिन अब यहां तीन की जगह दो पाली (शिफ्ट) में दंडाधिकारी, चिकित्साकर्मी व पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेंगे। रात की पाली वाली ड्यूटी शुक्रवार से हटा दी गई है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के दोबारा संभावित प्रसार को देखते हुए अगले आदेश तक कोरोना से संबंधित पूर्व में दिए गए सुरक्षा मानकों का पालन कराना है। चेकपोस्ट पर पूर्वी सिंहभूम जिले में आने वाले व्यक्तियों का डाटा संग्रह भी किया जाएगा। सभी चेकपोस्ट पर किए जा रहे कार्यो की निगरानी की जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी को दी गई है, जबकि दंडाधिकारी व पुलिस बल की निगरानी अनुमंडल अधिकारी, धालभूम व घाटशिला के अलावा संबंधित पुलिस उपाधीक्षक करेंगे।

इन सीमाओं पर बने हैं चेकपोस्ट

पोटका : हल्दीपोखर ति¨रग व हाता चेकपोस्ट, पटमदा : कटिन चौक (बांकुड़ा रोड), घाटशिला : केसरपुर चेकपोस्ट (बागुडि़या), गुड़ाबांदा पिकेट, चाकुलिया में बेंद चेकपोस्ट व बहरागोड़ा में जगन्नाथपुर चेकपोस्ट