JAMSHEDPUR: सायरस मिस्त्री ने टाटा समूह की कमान ख्8 दिसंबर ख्0क्ख् को संभाली थी। चेयरमैन बनने के बाद से सायरस मिस्त्री टाटा परिवार की ओर से बसाए गए जमशेदपुर में छह बार आये। सायरस सबसे पहले तीन मार्च ख्0क्फ् को संस्थापक दिवस के मौके पर शहर पहुंचे थे। चेयरमैन बनने के बाद यह पहला मौका था जब मिस्त्री किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद तीन मार्च ख्0क्ब्, तीन मार्च ख्0क्भ् व तीन मार्च ख्0क्म् को वह संस्थापक दिवस समारोह में शिरकत करने जमशेदपुर आए। तीन मार्च ख्0क्म् को उन्होंने संस्थापक दिवस समारोह में शिरकत करने के क्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की थी। यहां उन्होंने जमशेदपुर प्लांट की उत्पादन क्षमता क्भ् एमटी तक करने का भरोसा यूनियन नेतृत्व को दिलाया था। इसके अलावा टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम में भी वह शिरकत करने इस बार जमशेदपुर आए थे।

शोक जताने पहुंचे थे मिस्त्री

टाटा स्टील अधिगृहीत कोरस कंपनी के तत्कालीन निदेशक विमलेंद्र झा की बेटी अनहिता की मौत की खबर मिलने पर टाटा समूह के चेयरमैन सायरस मिस्त्री क्9 जनवरी ख्0क्फ् को अचानक शहर पहुंचे थे। उन्होंने यहां पहुंचकर अनहिता की मौत पर बिमलेंद्र झा के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की थी।

व्हाट्सएप्प पर शेयर होती रही खबर

सोमवार शाम पांच बजे के बाद टाटा समूह से सायरस मिस्त्री को हटाने की खबर आने पर टाटा स्टील जमशेदपुर में चर्चा का दौर शुरू हो गया। टाटा समूह के इस बड़े फैसले से हर कोई अचंभित था। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने सूत्रों से खबर की पुष्टि करने में लगे हुए थे। जिसे जो जानकारी मिल रही थी, वह उसे व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर रहा था। कंपनी के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग ने खबर की पुष्टि करते हुए चर्चाओं पर विराम लगाया।