जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष व झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता निर्मल महतो का शहादत दिवस जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में मनाया गया। कदमा के उलियान स्थित समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। उलियान में मेले जैसा नजारा रहा। एयरपोर्ट मैदान से समाधि स्थल के आसपास ठेले-खोमचे लगे थे। वहीं बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस से कदमा के उलियान स्थित समाधि स्थल पर भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, भाजमो, आजसू, राजद समेत तमाम राजनीतिक दल व संगठन के प्रतिनिधि जुटते रहे।

श्रद्धासुमन अर्पित किया

झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावा सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक रामदास सोरेन, संजीव सरदार, मंगल का¨लदी व समीर महंती के अलावा पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने भी निर्मल दा को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसी क्रम में आजसू पार्टी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के सामने शहीद निर्मल महतो श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण तो हो गया, लेकिन जिस व्यक्ति ने आजादी के लिए अपनी जीवन की बलिदानी दे दिया, उसके सपनों का झारखंड नहीं बन पाया। आजसू संकल्प लेती है कि निर्मल दा की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उनके सपने 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। इस राज्य में लंबे समय से चल रही मांग को पूर्ण करने का कार्य करेंगे। यह स्मरण पत्र एक हफ्ते तक चलेगा, जो हर मंडल और हर प्रखंड में हस्ताक्षर अभियान चलेगा।

शहीद को दी श्रद्धांजलि

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर वामनगोड़ा में निर्मल सेवा समिति के संरक्षक नवीन महतो के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर समिति के संजय मालाकार, शैलेन्द्र सिन्हा, तुलसी महतो, पीके करूवा, बबलू करूवा, गुरूदेव महतो, धनंजय महतो, शोले महतो, हरिगो¨वद महतो, सुभाष महतो, राम मुखी, महादेव महतो, अजीत महतो, धनंजय महतो, मंटू महतो समेत अन्य उपस्थित थे।