जमशेदपुर (ब्यूरो)। पूजा के वक्त तो बाजार में हर जगह डेकोरेटिव आयटम्स मिलते हैं, लेकिन सिटी में कुछ ऐसे शो-रूम्स भी हैं, जहां आप अपनी पसंद के हर डेकोरेटिव आइटम प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि महंगाई का असर सजावटी सामानों पर देखने को मिल रहा है। दिवाली का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। लास्ट इयर इसके मुकाबले मार्केट बेहतर था, लेकिन इस साल स्थिति उतनी बेहतर नहीं है।

वाटर फाउंटेन से सजाएं घर

आम तौर पर वाटर फाउंटेन को आपने पार्क या किसी पब्लिक या टूरिस्ट प्लेस पर ही देखा होगा, लेकिन अब आप इसे अपने घर में भी ला सकते हैं। मार्केट में हर साइज के वाटर फाउंटेन उपलब्ध हैं और अगर आपको इसकी खरीदारी करनी है तो आप बिष्टुपुर और मानगो स्थित शीशमहल का रुख कर सकते हैं। यहां आपको हर तरह के अट्रैक्टिव डेकोरेटिव आयटम्स मिल जाएंगे। जहां तक वाटर फाउंटेन की बात है तो इसे आप अपने ड्राइंग रूम और बेडरूम में कहीं भी लगा सकते हैं।

आर्टिफिशियल बोनसाई की डिमांड

बिष्टुपुर के अपना बाजार स्थित शीश महल के ओनर गगन रुस्तगी कहते हैं कि दीपावली को लेकर उनके पास हर तरह के सजावटी सामान अवेलेबल हैं। यहां आपको लाइट, झूमर, हैंगिंग लाइट, वॉल लैम्प, गेट लाइट, एलईडी, आर्टिफिशियल फ्लावर, फ्लावर वॉश, स्टेच्यू और आर्टिफिशियल बोनसाई प्लांट भी मिल जाएंगे, जो आपके घर के लूक को और बढ़ा देंगे। उन्होंने कहा कि लाइट्स के साथ ही लैंम्प और प्लांट्स की डिमांड सिटी में 'यादा है। लोग घर को सजाने के लिए स्टै'यू की भी खरीदारी करते हैं। इसमें भगवान गणेश और बुद्धा की डिमांड 'यादा है।

फ्लोटिंग फ्लावर और कैंडल पहली पसंद

मानगो स्थित डेकोरेटिव शोरूम की संचालक पायल रुस्तगी कहती हैं कि उनके यहां सभी तरह के सजावटी सामान उपलब्ध हैं। मानगो-डिमना रोड में बृजवासी के बगल में स्थित उनकी शीशमहल नामक शोरूम से पूजा के दौरान और आम दिनों में भी लोग सजावटी वस्तुओं को खरीदारी करते हैं। लोग फ्लोटिंग फ्लावर के लिए उरली की भी खरीदारी करते हैं। उरली मेटल का एक कटोरीनुमा बर्तन होता है, जिसमें फ्लावर और कैंडल्स को रख सकते हैं, इससे घर का लुक और बढ़ जाता है।

साइज के मुताबिक है कीमत

फ्लोटिंग फ्लावर के लिए आपको 8 से 18 इंच तक की उरली शीश महल में मिल जाएगी, जिसकी कीमत साइज के मुताबिक अलग-अलग है। इसकी कीमत 974 रुपए से शुरू होती है। इसी तरह वाटर फाउंटेन 1700 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक में उपलब्ध हैं। आप इनमें अपनी पसंद के फाउंटेन की खरीदारी कर सकते हैं।

रेनबो इम्पेक्स में हैं आकर्षक आइटम्स

बिष्टुपुर स्थित रेनबो इम्पेक्स में भी दीपावली के मौके पर कई तरह के डेकोरेशन के आयटम अवेलेबल हैं। यहां से आप म्यूजिकल वॉच, फ्लावर वॉश के साथ ही हर तरह के सजावट की सामग्री खरीद सकते हैं। रेनबो इम्पेक्स के संचालक किशोर वसानी कहते हैं कि अभी सामान की कीमतें काफी बढ़ गई हैं और पिछले कुछ दिनों से मार्केट भी डाउन है। हालांकि उनके यहां विभिन्न सामग्रियों पर छूट भी दी जा रही है।

मिल रहा डिस्काउंट

यहां कोपरी में डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह अप्लायंसेज पर 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कॉरपोरेट खरीदारी पर भी डिस्काउंट है। इसी तरह 25 हजार से ऊपर की खरीदारी करने वाले को 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। रेनबो इम्पेक्स में आपको गणेश प्रतिमा 24995 रुपए, घड़ी 60 हजार रुपए, मेटल वुड फ्लावर वॉश 2700 से 6000 रुपए, वाटर फाउंटेन 12000 से 60000 रुपए, राधा कृष्ण की मूर्ति 3200 से 8000 रुपए में मिल रहा है।

हमारे यहां हर तरह के डेकोरेटिव आयटम्स उपलब्ध हैं। बाजार में लाइट, लैंप, आर्टिफिशियल फ्लावर की डिमांड ज्यादा है। लोग स्टैच्यू की भी खरीदारी कर रहे हैं।

गगन रुस्तगी, ओनर, शीश महल

सजावटी सामानों की खरीदारी करनी हो तो हमारे यहां किफायती दर पर सामान उपलब्ध हैं। यहां से लोग अपनी पसंद के मुताबिक हर तरह के सजावटी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

पायल रुस्तगी, मानगो शोरूम

दीपावली के मौके पर रेनबो इम्पेक्स में खरीदारों को अलग-अलग वस्तुओं पर आकर्षक छूट दी जा रही है। अभी सामान की कीमतें बढ़ गई हैं, लेकिन हमारे यहां हर सामान पर छूट दी जा रही है, ताकि लोग इस दीपावली अपने घर को सजा सकें।

किशोर वसानी, ओनर, रेनबो इम्पेक्स