JAMSHEDPUR: मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र शंकोसाई रोड नंबर पांच भाटिया सर्विस स्टेशन के पास फुटपाथ पर सोने वाले दिव्यांग की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिरसानगर थाना क्षेत्र लालटांड़ निवासी सुनील कर्मकार उर्फ शेट्टी बाबू के रूप में की गई। घटना रविवार मध्यरात की है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि मृतक भीख मांगकर गुजारा करता था। फुटपाथ पर ही सोता था। घटनास्थल से पुलिस ने खून से सनी पत्थर बरामद की है। घटनास्थल के पास एक घर में लगी सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस ने देखा। रविवार रात डेढ़ बजे एक युवक जो कंबल ओढ़े हुए है। वह पत्थर लेकर दिव्यांग की ओर आता दिखा। संभावना व्यक्त की जा रही दिव्यांग के सिर पर उसने पत्थर पटक दी जिससे मौत हो गई।

जांच कर ही पुलिस

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्थर उठाते देखे जाने वाले युवक और दिव्यांग दोनों आस-पास ही सोते थे। युवक विक्षिप्त है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बकझक हुई थी। घटना के बाद से वह फरार है। सुबह शव देखे जाने पर मौके पर लोगों की वहां काफी भीड़ लग गई थी।

इधर, मृतक के भाई म¨लद्र कर्मकार ने बताया कि भाई के दो बच्चे हैं। दुर्घटना में भाई का पैर कट गया था। कमर में भी गंभीर चोट लगी थी। दिव्यांग होने के बाद भाई ने घर छोड़ दिया था। घर नहीं आता-जाता था। सोमवार सुबह घटना की जानकारी पर वह उलीडीह पहुंचा।

12वीं की स्टूडेंट के किया सुसाइड

कदमा थाना क्षेत्र शास्त्रीनगर ब्लाक संख्या एक के निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री श्रुति कुमारी रविवार शाम घर में फंदे से लटक गई। स्वजन उसे तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह शहर के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी स्कूली की 12वीं की छात्रा थी। संभवत पढ़ने-लिखने के दबाव के कारण ही उसने ऐसा कदम उठाया। कदमा थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।