JAMSHEDPUR: कोरोना महामारी से स्थिति सामान्य होने पर दिसंबर में जिला क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता और जनवरी में जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ताकि जिला के खिलाड़ी जनवरी में आयोजित होने वाले राज्य व राष्ट्रीय क्रोस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता और फरवरी आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग ले सके। यह निर्णय बुधवार को करनडीह स्थित दिशोम जाहेर में बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एमएन पूर्ति ने और संचालन सु¨चदर सिंह ने किया। मौके पर सभी सदस्यों ने सदस्यता तथा इकाई संबद्धता अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक के अंत में पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ का चयनित कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

संघ की चयनित कमेटी

चेयरमैन जीरेन जेवियर टोपनो, अध्यक्ष मथुरा नाथ पूर्ति, उपाध्यक्ष केशवर साहू, गुरबारी हेम्ब्रम, विजय सिंह, अरुण प्रकाश दत्ता, सु¨चदर कुमार सिंह, सचिव रवींद्रनाथ मुर्मू, सह सचिव बिरधान मारांडी, सहायक सचिव अभय कुमार, सरवन कुमार, सुनीता पूर्ति, सुप्रभा पांडा, कोषाध्यक्ष राजकुमार बानरा, सहायक कोषाध्यक्ष सिद्धू किस्कू को बनाया गया। कार्यकारी सदस्य के रूप में जहांनारा बेगम, जेकेपी सिंह, आरके वर्मा, भुवन रानी मुंडा, सुरुबाली हांसदा, सविता कुमारी, सुबोल चटर्जी, डोबो चाकिया एवं रघुनाथ किस्कू शामिल हैं।

इनका हुआ चयन

-तकनिकी कमेटी में चेयरमैन रंजीत कुमार सिंह, को चेयरमैन जहांनारा बेगम, संयोजक अभय कुमार, सदस्य इकबाल सिंह, निमाई महतो।

-को¨चग कमेटी में चेयरमैन जगतपाल ¨मज, को चेयरमैन अर¨वद कुमार, संयोजक संजीव कुमार, सदस्य सिद्धू किस्कू एवं चैतन माझी।

-चयन समिति में सरोज लकड़ा, को चेयरमैन आरपी वर्मा, संयोजक श्याम कुमार शर्मा, सदस्य शांति चौधरी एवं शंकर हेम्ब्रम।

-वित्त समिति में चेयरमैन परवेज अहमद, को चेयरमैन पंकज वर्मा, संयोजक एन श्रीनिवास राव, सदस्य अजित कुमार एवं शिव कुमार।

-विद्यालय समन्वय समिति में चेयरमैन सूर्यजीत सिंह, को चेयरमैन पल्लव कुमार दे, संयोजक वी अरुण कुमार, सदस्य दीपक जगन एवं वीर प्रताप मुर्मू को शामिल किया गया है।