-वर्ष 2011 में हुई थी शादी, दहेज के लिए ससुराल वाले करते थे प्रताडि़त

-मृतका के पिता ने दर्ज कराया हत्या का मामला

JAMSHEDPUR : सीतारामडेरा थाना एरिया स्थित ह्यूमपाइप छायानगर में विवाहिता को जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के पिता ने हसबेंड के अलावा ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ कम्प्लेन दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वर्ष ख्0क्क् में हुई थी शादी

बी ब्लॉक कल्याणनगर निवासी जगदीश सिंह ने कहा कि उन्होंने ख्ब् जून ख्0क्क् को अपनी बेटी प्रियंका की शादी छायानगर निवासी लक्ष्मी सिंह के बेटे उपेंद्र सिंह के साथ कराई थी। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। इस बात की शिकायत भी उन्हें मिलती थी। कई बार मामले को सलटाने का प्रयास किया गया। जगदीश सिंह ने कहा कि दहेज के लिए उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका को बांझ कहकर प्रताडि़त किया जाता था। इसके पहले वर्ष ख्0क्फ् में भी उसके साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में चतरा के राजपुर थाना में कंप्लेन भी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद ससुराल वालों की प्रताड़ना का दौर नहीं रुका।

7.फ्0 बजे मिली सूचना

जगदीश सिंह ने बताया कि क्फ् फरवरी की शाम करीब 7.फ्0 बजे उनके दामाद उपेंद्र सिंह ने फोन कर कहा कि प्रियंका जल गई है और वे लोग उसे लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही जगदीश सिंह टीएमएच पहुंचे, तो पता चला कि उनकी बेटी पूरी तरह जल गई है। रात क्ख् बजे उसकी मौत हो गई।

लगाया हत्या का आरोप

जगदीश सिंह ने प्रियंका के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कंप्लेन दर्ज कराई। उन्होंने प्रियंका के हसबेंड उपेंद्र सिंह, ससुर लक्ष्मी सिंह, सास उड़हुल देवी, ननद अंजू और माया देवी के अलावा देवर अभय सिंह व निर्भय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।