जमशेदपुर (ब्यूरो): पूर्वी सिंहभूम जिला संघ के बैनर तले सब जूनियर खो-खो टीम 17वीं झारखंड राज्य सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। टीम टाटानगर स्टेशन से धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन से बोकारो के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 15 से 17 नवंबर तक बोकारो के त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी।

टीम में ये हैैं शामिल

इस टीम में बालक वर्ग में आदित्य कुमार, समर कुमार सिंह, अंश कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, सनी कुमार, सुशांत कुमार, शुभम सोरेन, सर्थमित्रा किस्कू, अमित कुमार महतो, रोहित मांझी, सत्यम कुमार, राजबल्लभ महतो, देबोजीत सिट, निलेश मुर्मू और सुमित कुमार शामिल हैं। टीम के कोच देबरंजन सेनापति, टीम मेनेजर हरिओम हैं। वहीं बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी, आर्य तिवारी, सुमन कालुंडिया, सुनीता कुमारी, नंदनी मुर्मू, अर्पिता चौहान, श्रृष्टि भट्ट, आर्तिका कुमारी, सुप्रिया कुमारी, मल्लिका मांझी, मानसी कुमारी, अदिति सामद, जयंती मुर्मू, सुनिया हेंब्रम और संतोषी मछुआ शामिल हैं। टीम की कोच निरोला सिंह और मैनेजर गीता कुमारी तथा तकनीकी अधिकारी के रूप में गौतम कुमार महतो शामिल हैं। टीम को पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो संघ के सचिव सूरज कुमार ठाकुर, कार्यकरणी अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय, संयुक्त सचिव लक्ष्मी पांडे तथा संतोष कुमार ने रवाना किया।

गोविंद विद्यालय में बाल दिवस आयोजित

तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में मंगलवार को बाल दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर बाल मेला भी लगाया गया, जिसमें कई तरह के स्टॉल भी लगाए गए थे। मेले का उद्घाटन चांडिल इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के एसडीओ लाल बाबू महतो ने किया। इस अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान, मोइनुद्दीन अंसारी, विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्य कृष्णा मोदक, एक्टिविटी इंचार्ज नौशाद रजिया, पुष्पांजलि श्रीवास्तव, मो। इरफान, अशोक कुंभकार, अमरीन खान और माहिरा बिलाल उपस्थित तीं। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका शगुफ्ता नजनीन ने किया।