जमशेदपुर (ब्यूरो) : गांधी जयंती के मौके पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो नगर निगम को बड़ी सौगात मिली है। मंत्री विधायक बन्ना गुप्ता ने मानगो चौक के सौंदर्यीकरण का विधिवत उद्घाटन कर जनता के लिए समर्पित किया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा वे लगातार मानगो को जाममुक्त और स्वच्छ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता की मांग पर मानगो नगर निगम की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास चल रहा है।
सहयोग की अपील की
इसी के तहत यहां वर्टिकल पार्क का निर्माण कराया गया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से निगम प्रशासन को सहयोग और मानगो को स्वच्छ निगम बनाने में एकजुट होकर पहल करने की अपील की। इस दौरान मनोज झा, ईश्वर सिंह, अजय मिश्रा, संजय शर्मा, अरविंद रजक, पवन बिहारी ओझा, माजिद अख्तर, कैलाश रजक, संजय तिवारी, अमित कुमार, पप्पू सिंह उजन, अख्तर, जीतू सिंह परमार, अमित पांडे, चंदन, किन्तु यादव और जयंत उपस्थित थे।