JAMSHEDPUR: बीते 48 घंटे में अलग-अलग घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जमशेदपुर समेत सरायकेला, चांडिल, आदित्यपुर और गम्हरिया के लोग शामिल हैं। मानगो थाना क्षेत्र पारडीह निवासी सरोज कुमार मिश्रा की टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गई। 26 मार्च को पारडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीतारामडेरा थान क्षेत्र छायानगर निवासी निर्मल बर की टीएमएच में मौत हो गई। घर में सीढ़ी में गिरने से घायल हो गए थे। सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र कालीपदो मुंडा को हाथी ने पटकर मार डाला। घाटशिला अनुमंडल के डुमरिया थाना क्षेत्र बाना टोला सानगी की एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई। वह आग से जल गई थी। 27 मार्च का पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र पगदा में पिकअप वैन और बाइक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार पंचानंद राय की मौत हो गई। सोनारी से सटे कपाली थाना क्षेत्र डोबो में मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल र¨वद्र का¨लदी की एमजीएम अस्पताल में दूसरे की रिम्स रांची में मौत हो गई। र¨वद्र चांडिल थाना क्षेत्र कदमडीह का निवासी था।

कदमा निवासी टाटा स्टील के कर्मचारी की मौत

कदमा थाना क्षेत्र ईसीसी फ्लैट निवासी टाटा स्टील के कर्मचारी सुधांशु शेखर साहू की टाटा मुख्य अस्पताल में 29 मार्च की रात मौत हो गई। पांच मार्च को कार से क्योंझर अपने साले की शादी में शामिल होने को गए थे। क्योंझर से राउरकेला जाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई जिसमें वे गंभीर घायल हो गए थे। टीएमएच में इलाजरत थे।

सड़क हादसे में युवती की मौत

पोटका थाना क्षेत्र हाता-मुसाबनी सड़क मार्ग सोहदा के पास मंगलवार सुबह 11 बजे एक अज्ञात वाहन क चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती मुनी बानरा की मौत हो गई। घटना से लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। स्कूटी सवार चाईबासा से घाटशिला के तुमपाल बनबेड़ा की ओर अपने भाई के साथ जा रही थी। जानकारी पर डीएसपी चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। लोगों को समझा-बुझा शांत कराया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

ऑटो से गिरकर बच्चे की मौत

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र खरकई गोलचक्कर के पास 28 मार्च को चलती ऑटो से गिरने से एक आठ वर्षीय मो। उमर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड निवासी मो। तनवीर अहमद का पुत्री मो। उमर अपनी मां के साथ बिष्टुपुर रामकृष्ण मिशन स्कूल में टेस्ट देकर वापस घर लौट रहा था। खरकई गोलचक्कर के पास चालक ने ऑटो घूमाया। उमर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया था।

कमलपुर में तालाब में डूबने से मौत

कमलपुर थाना क्षेत्र बंगुरदा निवासी शंकर महतो की तालाब में डूबन से मौत हो गई। पुलिस को उसके भतीजा ने पूछताछ में बताया शंकर महतो शराब सेवन के आदी था। उसकी शादी नही हुई थी। तालाब में नहाने में वह गहरे पानी में डूब गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जादुगोड़ा में युवक ने किया सुसाइड

जादुगोड़ा थाना क्षेत्र कुलडीहा ग्राम निवासी हासा सिंह ने प्लास्टिक की रस्सी से नीम के पेड़ में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। उसके स्वजनों ने पुलिस को बताया मृतक शराब सेवन का आदी था। दो महीने से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी। उसकी पत्नी जोशना सिंह की शिकायत पर अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।