JAMSHEDPUR : झामुमो अकेले दम पर 8क् विधानसभा पर चुनाव लड़ रही है। जनता से अनुरोध है कि वह झामुमो को जिताकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करें। ये बातें चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन ने कहीं। ट्यूजडे को वे जमशेदपुर पश्चिम से झामुमो प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के पक्ष में मानगो गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज झारखंड के बड़े नेता अपना चेहरा सामने नहीं ला रहे हैं। वे बाहर से आए नेताओं के पीछे घूम रहे हैं। वजह यह है कि इनका चेहरा सामने से प्रत्याशी की जीत तो दूर जमानत भी जब्त हो जाएगी। उन्होंने अपने क्ब् माह के कार्यकाल के संबंध में कई उपलब्धियां गिनाकर जनता से वोट मांगा। इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, हिदायतुल्लाह खान, सोशल वर्कर वसीमुल्लाह, शेख बदरुद्दीन, मोहन कर्मकार, योगेंद्र निराला, कालू गोराई, परवेज, जकी अजमल समेत काफी संख्या में अन्य लोग प्रेजेंट थे।

------------

बन्ना गुप्ता ने मांगा समर्थन

जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार बन्ना गुप्ता ने सोनारी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गुरुद्वारा से पदयात्रा शुरू कर ग्वाला बस्ती ईस्ट और नॉर्थ, पांडेय कॉलोनी, कपाली बस्ती, जंगली बस्ती, बच्चा सिंह भाटटा, बलराम भटटा, टिलु भट्टा, आदर्श नगर एरिया, पंचवटी नगर, वृन्दावन गार्डन, सहित आस-पास के तमाम अपार्टमेंटों में घर-घर जाकर समर्थन मांगा और कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया। इस दौरान संजय सिंह, अनिल सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश शुक्ला, विनोद रजक, विजय चौहान, सुकु चौहान, राजू सिन्हा, टीनू दुबे, मुकूल शर्मा, संतोष सिंह, अमित सिंह, छोटू रजक, अमित गिरि, आशीष नाग, प्यारी देवी, उषा यादव, सुनिता घोष, बेबी सिंह, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, शारदा गुप्ता, सविता देवी, सत्येन्द्र सिंह, मंगलु सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कदमा क्षेत्र में महिलाओं ने बन्ना गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ममता दास, सरीता गुप्ता, लक्ष्मी सोनी, ओतोसी गुहा, मालती देवी, सुनिता देवी, सुमीत्रा देवी, रतनी देवी आदि प्रजेंट थीं।