-बिष्टुपुर राममंदिर में साध्वी पूनम करेंगी भजनों की अमृत वर्षा

JAMSHEDPUR: श्री श्याम प्रभु भटली वाले का चतुर्थ रंगीलो फागुन महोत्सव पांच अप्रैल को बिष्टुपुर राममंदिर में धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। श्री श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले इस महोत्सव में भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए भक्तिरस की गायिका बरखाना वृदांवन की साध्वी पूनम आ रही हैं। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष राजेश पसारी ने दी। उन्होंने बताया कि साध्वी पूनम के साथ जयपुर से रागिनी राजस्थानी और कोलकाता से रोहित शर्मा भी महोत्सव में अपने भजनों से भक्तों को झुमाएंगे। उनके साथ टाटानगर के महाबीर अग्रवाल और चांडिल के कुमार नीरज जालान भी बाबा श्याम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे। राम मंदिर परिसर में क्0 हजार लोगों के बैठने के लिए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जाएगा। महोत्सव में कोल्हान प्रमंडल समेत रांची, राउरकेला एवं कोलकाता से भी श्याम भक्त आएंगे।

चार अप्रैल को निकलेगी निशान पदयात्रा

राजेश पसारी ने आगे बताया कि चार अप्रैल को संध्या चार बजे से बाबा श्याम की निशान पदयात्रा निकलेगी। निशान यात्रा के लिए उत्तम नरेडी एवं नितेश धूत को संयोजक बनाया गया हैं। प्रशासनिक कार्यो की जिम्मेवारी जुगसलाई निवासी शिव कुमार शर्मा को दी गयी है। संस्था से जुड़े लगभग सभी लोगों के बीच जिम्मेदारियां बांट दी गयी हैं।

ये होगा आकर्षण का केंद्र

छप्पन भोग, इत्र की वर्षा, बाबा का भंडारा (प्रसाद), आलौकिक श्रृंगार, अद्भुत दरबार और भजनों की अमृत वर्षा।