-पश्चिम सिंहभूम में 50 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाता

CHAIBASA : पश्चिम सिंहभूम की पांच विधानसभा सीटों पर ट्यूजडे को होने जा रहे चुनाव में आधी आबादी निर्णायक भूमिका में रहेगी। लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे कुल 8 लाख 8म् हजार 98ब् मतदाताओं में से ब्म्फ्9म्भ् महिला मतदाता हैं, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या ब्ब्ख्ख्88 है।

आधी आबादी का जोर

अगर विधानसभावार महिला-पुरुष मतदाताओं के आंकड़ों पर गौर करें तो भ्ख्-चाईबासा विधानसभा (एसटी) सीट पर महिला मतदाता 97008, जबकि पुरुष मतदाता 970ख्7 हैं। इस सीट पर मात्र क्9 पुरुष मतदाता अधिक हैं। इसी प्रकार भ्ब्-जगन्नाथपुर विधानसभा (एसटी) सीट पर महिला मतदाता 8क्7ख्0 और पुरुष मतदाता 78म्80 हैं। यहां महिला मतदाता की संख्या पुरुष मतदाता से फ्0ब्0 अधिक हैं भ्भ्-मनोहरपुर विधानसभा (एसटी) सीट से महिला मतदाता 9ख्9ख्0 हैं, जबकि पुरुष मतदाता 9ख्भ्ख्क् हैं। यहां भी महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाता से फ्99 अधिक है। भ्म्-चक्रधरपुर विधानसभा (एसटी) सीट से महिला मतदाता 8म्भ्08 व पुरुष मतदाता 8भ्ख्म्ख् हैं। यहां भी महिला मतदाता पुरुष मतदाता के सापेक्ष में ख्ब्म् अधिक हैं। शेष बची एक सीट मझगांव में ही केवल पुरुष मतदाता महिलाओं से अधिक हैं। यहां पुरुष मतदाता 88798 और महिला मतदाता 8म्भ्फ्9 हैं।

बड़ी कीमत चुकानी होगी

यहां आंकड़े बताते हैं कि अगर कोई भी प्रत्याशी आधी आबादी को नजरअंदाज कर के चल रहा होगा तो उसे इस चुनाव में बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पश्चिम सिंहभूम से इस बार चार महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें चाईबासा से झाविमो प्रत्याशी गीता सुंडी, जगन्नाथपुर विधानसभा से गीता कोड़ा, मनोहरपुर विधानसभा से जोबा मांझी और स्नेहलता जोजो चुनावी वैतरणी पार करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

-------------

पर्यवेक्षक ने लिया बूथों का जायजा

घाटशिला विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक के पी राही एवं प्रोटोकॉल ऑफिसर रणधीर कुमार ने सबसे पहले प्रखंड कार्यालय का दौरा कर बीडीओ से बूथों पर मतदानकर्मियों के पहुंचने की खबर ली। इसके बाद रूट चार्ट का जायजा लिया। फिर रणधीर ने नरसिंहगढ़ उच्च विद्यालय जा कर व्यवस्था की जानकरी ली। जहां मतदानकर्मियों ने पर्यवेक्षक को पानी एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं होने की जानकारी दी। जिस पर बीडीओ पूनम कुजूर ने पानी की टंकी एवं बगल के स्कूल को खुलवाकर शौचालय की व्यवस्था करने का आदेश दिया।