JAMSHEDPUR : कदमा की एक युवती को शादी का झांसा देकर विद्यापति नगर निवासी अरविंद पांडेय ने उसका आठ वर्षों तक यौन शोषण किया। पीडि़ता से जब युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया और खुद की शादी कर ली तब पीडि़ता ने महिला थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने पीडि़ता का बयान शनिवार को न्यायिक दंडाधिकारी सत्यभामा की कोर्ट में करवाया। पीडि़ता ने कोर्ट को बताया कि अरविंद पांडेय उसके साथ एक मॉल में सेल्समैन का काम करता था। उसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और वह उससे प्यार करने लगी। तब युवक ने उससे शादी करने की बात कही। इस तरह आठ वषरे तक उसका यौन शोषण करता रहा। अप्रैल ख्0क्7 में वह अपनी बहन की शादी में जाने की बात कह कर वह शहर से गया था। लेकिन बाद में पता चला कि वह बहन की शादी में नहीं खुद की शादी करने गया था। शादी करने के बाद उसने अपने और अपनी पत्नी की फोटो फेसबुक में अपलोड कर दिया। जिसे देखकर उसे पता चला कि अरविंद पांडेय ने उसे धोखा दिया है।