JAMSHEDPUR: जुगसलाई गोशाला टॉकीज के पार्किंग एरिया में स्थानीय निवासी बंटी सिंह को मनीष सिंह ने रविवार रात नौ बजे गोली मार दी। गोली मारने के बाद मनीष हवाई फाय¨रग करते हुए अपने साथी के साथ बाइक से भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुन बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकानों के शटर गिरने लगे। आनन-फानन में घायल को टाटा मुख्य अस्पताल में ले जाया गया। यहां उसे सीसीयू रेफर कर दिया गया। जख्मी बंटी जुगसलाई छपरहिया मुहल्ला निवासी रामनरायण सिंह का पुत्र है। वह ब्रम्हानंद अस्पताल में काम करता है। गोली चलाने वाले मनीष सिंह की गतिविधि आपराधिक रही है। उसके विरुद्ध रंगदारी, फाय¨रग और आ‌र्म्स एक्ट के मामले दर्ज है। वह जुगसलाई पवट मुहल्ला का निवासी है। वह कुछ दिन माह पहले ही जेल से रिहा हुआ है। मनीष गैंगस्टर परमजीत सिंह गिरोह से जुड़ा हुआ है।

गौशाला टॉकीज लंबे समय से बंद है। मुख्य दरवाजा दरवाजा से सटे ही छोटा दरवाजा है जहां से स्थानीय दबंग पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश कर शराब पीते हैं। कुछ दिन पहले स्थानीय डिकोस्टा रोड का युवक अंकुर शर्मा का विवाद मनीष सिंह के साथियों के साथ हुआ था। उसी की तलाश मनीष सिंह करते हुए आया। अंकुर से मोबाइल पर पूछा कि तुम कहां हो। अंकुर ने बताया वह पार्किंग क्षेत्र में है। मनीष भी वहां पहुंच गया। अंकुर, मोहन मिश्रा, बंटी सिंह समेत अन्य एक युवक शराब सेवन कर रहे थे। इसी बीच मनीष से अंकुर का विवाद शुरु हो गया। उसने पिस्तौल निकाल ली। बंटी बीच-बचाव करने लगा। गोली उसके पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुन भगदड़ मच गया। अपराधी इसी का फायदा उठाते हुए भाग निकला। मनीष और बंटी पूर्व परिचित है और उन दोनों के बीच कोई विवाद भी नहीं है।

गोलमुरी में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार फाय¨रग

शहर में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। लगातार फाय¨रग की घटना को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को छिनतई की चार घटना के बाद गोलमुरी टुइलाडूंगरी में रात में फाय¨रग की घटना हुई थी। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था। पुलिस जानकारी ही जुटा रही थी तभी 24 घंटे के भीतर शनिवार देर शाम गोलमरी ¨हदू बस्ती में कुछ युवकों ने फाय¨रग कर दी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तब तक युवक वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों के अनुसार फाय¨रग में छह युवक शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र एग्रिको में 12 जून की रात 11.30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने घर के बाहर बैठे एक युवक पर फाय¨रग कर दी थी।