छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: सिदगोड़ा बाजार शुक्रवार की दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सिदगोड़ा बाजार के टॉयलेट के पास की है। मृतक की पहचान 10 नंबर बस्ती निवासी राम रंजन शर्मा उर्फ बबलू शर्मा के रूप में हुई। बाइक सवार अपराधियों ने छाती में गोली मार दी जिससे वहां भगदड़ मच गई। दुकानें बंद हो गई। अपराधी पिस्तौल लहराते हुए भाग निकले। घायल को एमजीएम मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला था। सिदगोड़ा में रहकर वह गाड़ी चलवाता था। साथ ही ऑटो भी चलाता था। घटना की सूचना पर स्वजन जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए है। घटनास्थल पर पांच राउंड गोलियां चलाई गई। एक गोली बबलू को लगी। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि प्रथम ²ष्टया मामला रुपये के लेन-देन के विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों को चिन्हित किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सीने में मारी गोली

बबलू शर्मा के दोस्त अभिषेक ने बताया सिदगोड़ा विजय नगर के राजकुमार सैनी उर्फ बुधु सैनी और नान्टू सैनी दो बाइक पर दो अन्य युवक एक साथ शौचालय के पास पहुंचे। वहां अमिताभ सिंह और बबलू समेत अन्य लोग बैठे थे। वह भी मौके पर मौजूद था। अमिताभ सिंह पर राजकुमार सैनी ने गोली चलाई, लेकिन गोली नहीं लगी। सभी भागने लगे। नान्टू सैनी ने बबलू शर्मा को गोली मार दी। सीने में सटाकर गोली मार दी, जिससे वहीं गिर गया। सभी गली के रास्ते से फरार हो गए। जिसके बाद बबलू को ऑटो से लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। गोली मारने वाले नशे का धंधा करते हैं और गिरोह संचालित करते हैं

लेन-देन को लेकर विवाद

इधर, फाय¨रग की घटना में बाल-बाल बचे अमिताभ सिंह ने बताया उसका रुपए के लेन-देन को लेकर राजकुमार सैनी उर्फ बुधु सैनी से विवाद है। इस कारण बुधु सैनी ने उस पर जानलेवा हमला किया और जिसमें बबलू शर्मा की मौत हो गई। बताया बुधु सैनी एक शातिर अपराधी है और वह पूर्व में डकैती, रंगदारी समेत अन्य संगीन मामलों में जेल भी जा चुका है। साथ ही टाटा मोटर्स से निकलने वाले कन्वाई को भी गायब करवा देता है। वहीं मृतक बबलू गाड़ी चलवाने का काम करते थे। बता दें कि अमिताभ सिंह सूद-ब्याज का काम करता है। वहीं मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी औच् बच्चे भी है। फिलहाल मृतक के शव को पुलिस ने अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है।

मामला रुपये के लेन-देन के विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों को चिन्हित किया गया है। जल्दी ही सभी गिरफ्तारी होगी। क्रिमिनल्स को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

सुभाष चंद्र जाट, सिटी एसपी, जमशेदपुर