गोपाल मैदान मुगल गार्डेन से कम नहीं
इन दिनों गोपाल मैदान दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डेन जैसा प्रतीत हो रहा है। हर तरफ फुल ही फुल देखने को मिल रहा है। गुलाब की सैकड़ों वेरायटी फ्लॉवर लवर्स को पहली बार इतने नजदीक से देखने को मौका मिल रहा है। यहां आने वाले कुछ विजिटर्स तो इसकी कैपेरिजन मुगल गार्डेन से करने में भी नहीं चुक रहे हैैं।

Organic product शरीर के लिए फायदेमंद
फ्लॉवर शो में ऑर्गेनिक प्रोसेस से उगाए जाने वाले फल और सŽिजयों के इंपोर्टेंस के बारें में भी जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत काम कर रही एनजीओ परिवेश के द्वारा बकायदा स्टॉल लगा कर ऑर्गेनिक खेती के महत्व को बताया जा रहा है। परिवेश के सेक्रेटरी कहते हैैं ऑर्गेनिक खेती में रासायनिक खाद्य, कीटनाशक, आर्टिफिशियल केमिकल्स से बने एनिमल फूड का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। आज पूरे वल्र्ड में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डŽल्यूएचओ) ने भी ऑर्गेनिक खेती करने के लिए फार्मर को सलाह दे रही है।

ग्रीन हाउस खेती का नया तरीका
फ्लॉवर शो में वेजिटेबल्स को भी एग्जिविट किया गया है। इसमें एक किलो के बैगन से लेकर एक डाल पर एक दर्जन संतरे को दिखाया गया है। ग्रीन हाउस में खेती करने की विधि को बताया गया है। शशांक ग्रीन हाउस के राजीव कुमार सिंह कहते हैैं अगर मॉर्डन तकनीक से फल और फूलों की खेती की जाए तो बहुत ही कम समय, कम पैसे और कम प्लेस में उम्मीद से कहीं ज्यादा फसल को प्राप्त की जा सकती है। एक पेड़ में 10 किलो तक टमाटर उगाया जा सकता है।

ऑर्गेनाइज किया गया वर्कशॉप
सैटरडे को फ्लॉवर शो में गुलाब और वोनसाइ विधि को बताने के उदेश्य से वर्कशॉप ऑर्गेनाइज किया गया। नागपुर से आए डॉ अरविंद शावले ने इंटरग्रेटेड न्यूट्रीयेंट मैनेजमेंट ऑफ रोज कल्टीवेशन और हैदराबाद से आए पीवी गोविंदराज ने वोनसाइ प्लांट बनाने के तरीके की जानकारी इन वर्कशॉप में दी।
संडे को वर्कशॉप का चार सेशन
संडे को वर्कशॉप में चार सेशन ऑर्गेनाइज किया जाएगा। पहला  सेशन सुबह 9 से 11 बजे एडवांस टेक्नोलॉजी ऑफ वोनसाई पर होगा, दूसरे सेशन में फ्रुट  एंड वेजिटेबल्स इन झारखंड, थर्ड सेशन में रोज कल्टीवेशन और चौथे सेशन में कल्टीवेशन ऑफ विंटर सीजनल के बारे में जानकारी दी जाएगी।

आज विनर्स को मिलेगा प्राइज
संडे को फ्लॉवर शो का लास्ट डे है। संडे को शो में पार्टिसिपेट करने वाले पार्टिसिपेंट्स को प्राइज दिया जाएगा। शो में कॉरपोरेट और अमेच्योर कैटेगरी में कुल 40 पार्टिसिपेंट्स पार्टिसिपेट कर रहे हैैं। जिसमें टाटा पॉवर, टाटा स्टील वर्कर्स के कई डिपार्टमेंट शामिल हैैं। अमेच्योर कैटेगरी में स्कूल चौधरी ग्रुप और राजा प्राइज के मुख्य दावेदार हैं।

'अगर मॉर्डन तकनीक से फल और फूलों की खेती की जाए तो बहुत ही कम समय, कम पैसे और कम प्लेस में उम्मीद से कहीं ज्यादा फसल को प्राप्त की जा सकती है। एक पेड़ में 10 किलो तक टमाटर उगाया जा सकता है.'
-राजीव कुमार सिंह, शशांक ग्रीन हाउस

Report by: jamshedpur@inext.co.in