छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : बिरसानगर के लुपुंगडीह में सोमवार की सुबह एक छात्रा की लाश मिली है। छात्रा बारीडीह के बागुननगर के रहने वाले विक्की नायडू की बहन जी। सोनी नायडू (20) है। वो अर्का जैन यूनिवर्सिटी की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोग छात्रा की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होगी कार्रवाई

बिरसानगर पुलिस का कहना है कि वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया गया है।

बारीडीह के बागुननगर में बहमनी रोड निवासी आशीष के मकान में विक्की नायडू किराए पर रहते हैं। विक्की की बहन जी सोनी नायडू अर्का जैन विश्वविद्यालय में पढ़ती थी। वो 25 अक्टूबर को घर से गम्हरिया के अर्काजैन विश्वविद्यालय के लिए विश्वविद्यालय की बस से ही रवाना हुई थी। लेकिन, विक्की नायडू का कहना है कि 25 अक्टूबर को शाम पांच बजे उसकी बहन से मोबाइल पर बात हुई थी। लेकिन, छात्रा रात तक घर नहीं लौटी तो भाई को चिंता हुई। अगले दिन विक्की ने गम्हरिया थाना जाकर बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। सोमवार को लुंपुंगडीह में युवती की लाश मिली तो पुलिस ने इसकी तफ्तीश शुरू की। बाद में विक्की मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपनी बहन के रूप में की। मृतक के पिता एएस नायडू की पहले ही निधन हो चुका है।

सुसाइड मान रही पुलिस

बिरसानगर पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने किसी वजह से आत्महत्या कर ली होगी। छात्रा का शव बह कर लुपुंगडीह पहुंच गया। नदी उफान पर थी। जब नदी का पानी कम हुआ तो तट पर लाश नजर आई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।