-गुड फ्राइडे के अवसर पर गोलमुरी महागिरिजा में फादर कामिल और सेंट मेरीज में बिशप ने कराया अनुष्ठान

JAMSHEDPUR: गुड फ्राइडे के अवसर पर चर्चो में क्रूस की उपासना की गई। इस मौके पर सेंट जोसेफ वेलफेयर सेंटर के मैदान में क्रूस का रास्ता का आयोजन किया गया। गोलमुरी यूथ के सदस्यों ने क्रूस के रास्ते के हर पड़ाव और इन पड़ावों पर प्रभु यीशु को दी गई यातनाओं की झांकी प्रस्तुत की। कुल क्ब् पड़ावों पर यीशु को दी गई यातनाओं की मार्मिक झांकी देख लोग भावुक हो गए। इसके बाद गोलमुरी महागिरिजा में पल्ली पुरोहित फादर कामिल हेंब्रम ने गुड फ्राइडे के सभी अनुष्ठान पूर्ण कराया। इनमें बाइबिल का पाठ, क्रूस की उपासना, विश्वासियों के निवेदन और परम प्रसाद की अराधना शामिल थे। ये अनुष्ठान फादर कामिल हेंब्रम के साथ फादर पास्कल और फादर लीनुस ने संपूर्ण कराया।

पास्का जागरण आज

सेंट मेरीज चर्च बिष्टुपुर में पवित्र शुक्रवार के सभी अनुष्ठान और मिस्सा बिशप फेलिक्स टोप्पो ने संपन्न कराया। फादर विसेंट डेविड ने इनका साथ दिया। इसके साथ ही इन्फेंट जीसस चर्च सोनारी, सेंट एंथोनी चर्च कुटकूडुंगरी मानगो, लुपिता चर्च टेल्को, सेंट रॉबर्ट चर्च परसुडीह, मर्सी चैपल बारीडीह, ज्ञानदीप चर्च बिरसानगर जोन नंबर छह, इमानुएल बैप्टिस्ट चर्च सीतारामडेरा सहित शहर के सभी चर्चो में ये अनुष्ठान संपन्न हुए। शनिवार की रात को शहर के सभी चर्चो में पास्का जागरण का होगा। यह कार्यक्रम रात को क्क्.फ्0 बजे शुरू होगा।

-----------