-तीसरे दिन भी जारी रही होमगार्ड के जवानों की भूख हड़ताल, तीन की तबीयत बिगड़ी

JAMSHEDPUR : क्क् महीने से बकाया सैलरी की मांग को लेकर होमगार्ड के जवानों ने तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी। शुक्रवार को तीन जवानों की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार की सुबह ही मजिस्ट्रेट पहुंचकर जवानों का हाल लिया। स्थिति देखते हुए मजिस्ट्रेट स्मिता सिंह ने जवानों को हॉस्पिटल में भर्ती होने को कहा, लेकिन उन्होंने एडमिट होने से इंकार कर दिया। इसके बाद कुछ जवानों की जांच कर रिपोर्ट के अधार पर दवा और इंजेक्शन देने की भी कोशिश की गई। लेकिन जवानों ने उसे भी नकार दिया। जांच में एक महिला जवान (रामेश्वरी कालिंदी) को किडनी में इंफेक्शन होने का खतरा बताया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार ज्यादा देर तक उपवास रहने से इंफेक्शन तेजी से फैल सकता है।

जायज हैं मांगें

ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को भी सैलरी की मांग को लेकर गुरुवार से भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड जवानों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को तीन होमगार्ड के जवानों की तबीयत बिगड़ने पर उनकी हालचाल लेने के लिए पहुंचीं एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट स्मिता सिंह ने कहा कि होमगार्ड के जवानों की मांग जायज है। इनकी बातों को वह संबंधित विभाग को पहुंचाएगी और कोशिश करेंगी कि उनकी मांगें पूरी हों। होमगा‌र्ड्स के जवानों का साथ देने के लिए झारखंड ह्यूमन राईट्स कांफ्रेंस (जेएचआरसी) के सदस्य भी पहुंचे। होमगार्ड के जवानों का कहना है कि क्क् महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और इनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जवानों का कहना है कि जबतक सैलरी नहीं मिलेगी तबतक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।