छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : नेताजी सुभाष सांस्कृतिक परिषद व मिलानी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में इंडियन नेशनल आर्मी डे मनाया गया। मुख्य अतिथि झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के अध्यक्ष विकास मुखर्जी ने कहा कि चाहे वर्तमान सरकार हो या पूर्ववर्ती सरकारें, किसी ने भी भारत की स्वतंत्रता के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा तैयार की गई इंडियन नेशनल आर्मी को याद नहीं किया। किसी भी सरकार ने इंडियन नेशनल आर्मी डे को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य तरीके से बनाए जाने की पहल नहीं की। यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की सेना के बारे में हम कम ही जानते हैं। आने वाले दिनों में लोगों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस व इंडियन नेशनल आर्मी के बारे में बताने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा और इंडियन नेशनल आर्मी डे का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। कार्यक्रम को नेताजी सुभाष सांस्कृतिक परिषद के चेयरमैन शेखर डे, अध्यक्ष रंजीत चौधरी व मिलानी के महासचिव राजू दत्ता ने भी संबोधित किया। मिलानी की सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए।