BAHARAGODA: बहरागोड़ा महाविद्यालय में कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) की ओर से इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता 2019 का बहरागोड़ा महाविद्यालय में आयोजित की गई। दो दिवसीय कब्बड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन बहरागोड़ा कॉलेज और घाटशिला कॉलेज के बीच खेला गया। प्रतियोगिता मुख्य अतिथि कोल्हान यूनिवर्सिटी की वीसी डॉ शुक्ला मोहंती, विशिष्ट अतिथि कोल्हान यूनिवर्सिटी के प्रक्टर एके झा, कोल्हान यूनिवर्सिटी के ¨सडिकेट सदस्य डॉ। पीपी सतपति, टाटा स्टील खेल प्रशासक एमडी। हासन मल्लिक महाविद्यालय पहुंचने। प्राचार्य एसपी महालिक ने अतिथियों को गुलदस्ता दे कर और छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प और दीप दिखाकर स्वागत किया। तत्पश्चात सर्वप्रथम कुलपति ने कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय हाराधन घोष ने मूर्ति पर मल्लयार्पण कर झंडा फहराया। कुलपति ने कबड्डी प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त की। मंच का संचालन प्रो। धनंजय सिंह ने किया। अतिथियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। जबकि प्रोफेसर चिन्मयी पटनायक ने कुलपति को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्राचार्य एसपी सिंह ने कहा हमारे कॉलेज में ये कब्बड्डी खेल दूसरी बार हो रहा है। इस कॉलेज में सुदूर ग्रामीण इलाकों से छात्र छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं। पठन-पाठन हर क्षेत्र में महाविद्यालय आगे है।

हार-जीत लगी रहती है

मौके पर वीसी डॉ शुक्ला मोहंती ने कहा कि बहरागोड़ा महाविद्यालय को बी ग्रेट मिला है। इस कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां केच्बच्चे अनुशासित हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी खेलच्अच्छा से खेलें। खेल में हार-जीत लगी रहती है। आज विफल हुए तो कल सफल निश्चित होंगे। ¨सडिकेट सदस्य डॉ डीपी सतपति ने कहा कबड्डी भारत का खेल है। यहां के आदिवासीच्बच्चों में खेल के प्रति ऊर्जा है। कॉलेज के प्राचार्यच्बच्चे को खेल कूद कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता सेच्बच्चे का शारीरिक विकास होता है। विश्वविद्यालय के प्रक्टर एके झा ने कहा पढ़ाई के साथ खेल कूद करने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल कूद में हार जीत लगा रहता है। धन्यवाद ज्ञापन प्रो। बेनीमाधव गिरी ने किया।

निभाई भागीदारी

इस मौके पर कॉलेज के प्रो। समीर कुमार च्च्छप, डीके। सिंह, श्याम मुर्मू, एसपी सिंह, बीरबल हेंब्रम, पीके बेरा समेत छात्र-छात्रा मौजूद थे। कबड्डी में आठ टीम ने भाग ले रही है। बहरागोड़ा महाविद्यालय और घाटशिला महाविद्यालय के बीच खेल हुआ। जिसमें एक प्वाइंट से बहरागोड़ा कॉलेज विजेता बनी। खेल आयोजन में टाटा स्टील के तकनीकी पदाधिकारी आरके सिंह, तिलक राम साहू, कार्तिक हांसदा, नीतू नाग, अजय हेंब्रम, शिब प्रसाद, राधिका बांद्रा शामिल थे। आठ टीम में बहरागोड़ा कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज, घाटशिला कॉलेज, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जेएनएल कॉलेज चक्रधरपुर, जीसी जैन कॉलेज चाईबासा, काशीनाथ कॉलेज सरायकेला, डिग्री कॉलेज पटमदा शामिल हैं।