JAMSHEDPUR: पूरे राज्य में सबसे अधिक गर्मी कोल्हान में पड़ रही है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, बीते 12 दिनों में सबसे अधिक गर्म जमशेदपुर व चाईबासा क्षेत्र रहा है। जबकि सबसे अधिक ठंड बोकारो जिला है। 22 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक जमशेदपुर व चाईबासा क्षेत्र सबसे अधिक गर्म रहा है। 22 फरवरी को झारखंड में सबसे अधिक तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का था। वहीं, सबसे कम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो का था। 12 दिन में आठ दिनच्उच्चतम तापमान जमशेदपुर व चार दिन चाईबासा क्षेत्र का रहा है। जबकि दो मार्च को जमशेदपुर व चाईबासा दोनों ही जगहों पर अधिकतम तापमान एक समान था।

बढ़ रहा है तापमान

शहर के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन पूरे राज्य में सबसे अधिक गर्म जमशेदपुर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिच् उच्चतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज की गई है। गुरुवार, बुधवार व मंगलवार को भी जमशेदपुर का अधिकतम तापमान पूरे राज्य में अधिक था। नौ मार्च तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 10 व 11 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेगा। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।

बढ़े मौसमी बीमारी के मरीज

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने से मौसमी बीमारी बढ़ गई। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सबसे अधिक मौसमी बीमारी से संबंधित मरीज ही आ रहे हैं। इमरजेंसी विभाग व ओपीडी में इन दिनों सबसे अधिक वायरल फीवर, शरीर में दर्द के साथ बुखार, सर्दी-खांसी, गले में खराश सहित अन्य संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि तीन से चार दिनों में यह बीमारी ठीक हो जाता है। अगर चार दिन के बाद भी बुखार नहीं जाता है तो फिर डॉक्टर से दिखाना चाहिए। ताकि सही समय पर जांच कराकर बीमारी का पता लगाया जा सकें।