SARAIKELA: सरायकेला-खरसावां जिले के 50-ईचागढ़, 51- सरायकेला एवं 56- खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचन 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बाजी मारी और तीनों विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी निवर्तमान विधयक चंपई सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी गणेश माहली को 15713 मतों से पराजित कर चौथी बार विधायक बने। चंपई सोरेन को 111195 मत प्राप्त हुआ जबकि गणेश माहली ने 95482 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे। 9931 मत प्राप्त कर आजसू प्रत्याशी अनंतराम टुडु तीसरे स्थान पर रहे। चुनावी मैदान में कुल सात प्रत्याशी थे। स्थानीय काशी साहु महाविद्यालय के विज्ञान भवन में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। निर्धारित समय आठ बजे से मतगणना आरंभ हुई। पहले पोस्टल बैलेट की मतगणाना हुई इसके बाद बीस टेबिल पर इवीएम की मतगणना शुरु हुई।

उमड़ने लगे कार्यकर्ता

रुझान आते ही मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी। ग्यरह बजे से मतों का रुझान आने लगा। शुरु में चंपई सोरेन की बढ़त पर झामुमो कार्यकर्ता झूमने लगे। तीसरे चक्र के बाद गणेश की बढ़त हुई और भाजपा कार्यकर्ता के चेहरे खिलने लगे। परंतु चौथे राउंड के बाद चंपई सोरेन लगातार अपनी बढ़त बनाने लगे। जैसे-जैसे चंपाई सोरेन की बढ़त का आंकड़ा बढ़ने लगा झामुमो कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़ने लगे। मतगणना के बाहर झामुमों के टैंट में गाजा-बाजा के साथ कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बीस टेबिल में देर शाम तक बीस चक्र तक चली। अंतिम चक्र में कुल मतों की गणना हुई जिसमें चंपई सोने ने 111195 मत प्राप्त कर चुनाव जीता। 95482 मत प्राप्त को भाजपा प्रत्याशी गणेश माहली दूसरे स्थान पर तथा 9931 मत प्राप्त कर आजसू पार्टी के प्रत्याशी अनंतराम टुडु तीसरे स्थान पर रहे।

चंपई की जीत

2005 के विधानसभा चुनाव में चंपई सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण टुडु को 882 मतों से परिजित कर जीत दर्ज की थी। चंपई सोरेन को 61112 एवं लक्ष्मण टुडु को 60230 वोट मिला था। 2009 में चंपई सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण टुडु को 3446 मतों के अंतर से पराजित कर विधायक बने थे। चंपई सोरेन को 57156 एवं लक्ष्मण टुडु को 53710 वोट मिले थे। 2014 में चंपई सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी गणेया महाली को 1115 मतों के अंतर से परिजित कर विधायक बने थे। 2014 में चंपई सोरेन को 94746 मत एवं गधेश माहली को 93631 मत प्राप्त हुआ थी। वहीं इस बार चंपई सोरेन 15713 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।