JAMSHEDPUR: झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम में पूर्वीसिंहभूम की छह सीटों सहित कोल्हान की कुल 14 सीटों में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो गया है। इस विधानसभा चुनाव में गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। वहीं भाजपा प्रत्याशियों का तिलिस्म पूरी तरह टूट कर चकनाचूर हो हो गया है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट का चुनाव जमशेदपुर पश्चिमी का रहा। जहां रघुवर सरकार में मंत्री रहे ररयू राय ने निर्दलीय सीट से लड़कर सीएम पद के दावेदार रघुवर दास को 27000 वोटो से हरा दिया। सीएम के हार के अनेक कारण माने जा रहे है, जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा उनका वादाखिलाफी और बर्ताव रहा है। पांच बार के सिटिंग एमएलए रहे रघुवर दास से मालिकाना हक न देने के चलते क्षेत्र की जनता नाराज थी। सीएम के बढ़ते कुनबे और पूर्वीक्षेत्र के बिरसानगर में घर तोड़ने से क्षेत्र की जनता नाराज थी। झारखंड के इतिहास में यह दूसरी बार हुआ है, जब सीएम पद पर रहते हुए कोई भी प्रत्याशी चुनाव हारा हो, इससे पहले यह जेएमएम सुप्रीमो शीबू सोरेन सीएम रहते हुए अपनी सीट गवां चुके है। प्रदेश की जनता ने एक बार फिर गठबंधन को अपने सिर का ताज बनाया है। जिससे एक बार फिर से झारखंड में गठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद है।

कौन सी सीट से किस प्रत्याशी ने मारी बाजी

जमशेदपुर पूर्वी सरयू राय रघुवरदास

जमशेदपुर पश्चिमी बन्ना गुप्ता देवेंद्र नाथ सिंह

बहरागोड़ा समीर मंहती कुनाल षाड़ंगी

पोटका संजीव सरादार मेनका सरदार

जुगसलाई मंगल कालिंदी मुचीराम बाउरी

घाटशिला रामदास सारेन अनिल मार्डी

सरायकेला चंपई सोरेन गणेशमहाली

खरसावा दशरथ गागराई जवाहर लाल बानरा

ईचागढ़ सविता महतो साधुचरण

चाईबासा दीपक बिरुवा जेबी तुबिद

जगन्नाथपुर सोनाराम सिंकु मंगल सिंह बोबोंगा

चक्रधरपुर सुखराम उरांव लक्ष्मण गिलुवा

मझगांव निरल पुरती भूषण पाट पिंगुंवा

मनोहरपुर जोबा मांझी गुरुचरण नायक