जमशेदपुर (ब्यूरो): महाराष्ट्र टेनिस वालीबॉल संघ एवं टेनिस वालीबॉल फेडेरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 25वीं राष्ट्रीय सब जूनियर अंडर 16 एवं जूनियर 18 आयु वर्ग बालक/बालिका टेनिस वालीबॉल प्रतियोगिता का अयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन आगामी 22 से 24 अक्टूबर 2023 तक महाराष्ट्र के पुणे स्थित शिव छत्रपति स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स बेलेवाड़ी हो रहा है। इसमें झारखंड रा'य सब जूनियर आयु वर्ग में बालक एवं जूनियर आयु वर्ग बालक/बालिका टीम भाग लेगी। टेनिस वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा मंगलवार को टीम की घोषणा की गई।

ये प्लेयर्स हुए शामिल

सब जूनियर बालक वर्ग में अंशु प्रसाद (कप्तान), रीहन कुमार, आदर्श कुमार तिवारी, सनी राज, आदित्य कुमार सिंह, शिव शंभी उपाध्याय, मिक्सड डबल्स में प्रिंस कुमार, कोच सृजल कुमार सिंह शामिल हैं। इसी तरह जूनियर बालक वर्ग में रौनक कुमार (कप्तान), अभिजीत विश्वास, आशीष राज, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, शिवम मिश्रा, मिक्सड डबल्स में आयुष कुमार, कोच श्वेत सिंह और जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षा राज (कप्तान), प्रीती कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, स्नेहा विश्वकर्मा, हर्षिता भारद्वाज, स्मृति साव मिक्स्ड डबल्स में स्नेहा कुमारी, कोच दीपक कुमार शामिल हैं। टेनिस वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के ब्रजेश प्रसाद ने बताया कि झारखंड टेनिस वालीबॉल टीम 19 अक्टूबर को टाटानगर से आजाद हिंद एक्सप्रेस ट्रेन से कोच दीपक कुमार की अगुवाई में पुणे के लिए रवाना होगी।

आनंद मार्ग के शिविर में 10 मरीजों का हुआ चयन

आनन्द मार्ग जागृति में आज प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी एनिमल्स एंड प्लांट्स, ऑपरेशन स्माइल, इंगा हेल्थ फाऊंडेशन एवं आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रयास से जन्मजात ओठ और तालु कटे रोगी के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 15 मरीज आए। इनमें 9 ओठ एवं तालु कटा और 1 केवल तालु कटा मरीज मिला। इसके अलावा 5 कुपोषण युक्त ब'चे मिले जिनको लेक्टोजन एवं औषधि नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। इन मरीजों का ऑपरेशन 21 नवंबर को स्माइल मिशन दुर्गापुर में किया जाएगा। मरीजों को दुर्गापुर ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। दुर्गापुर आई क्यू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पेशेंट कोऑर्डिनेटर अपूर्व मंडल ने कहा कि कटे होंठ और तालू विकास के दौरान चेहरे के ऊतकों के ठीक से नहीं जुडऩे के कारण यह समस्या होती है। यह एक प्रकार का जन्मगत दोष है। इस कार्यक्रम के आयोजन में अमित महतो, अमित देव, झुरी देव, सुनील आनंद का योगदान रहा।