जमशेदपुर (ब्यूरो)। बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं उनकी पत्नी सविता गर्ग बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उप महामंत्री बसंत मित्तल, प्रदेश महामंत्री प्रेम मित्तल एवं रूपा अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक में जमशेदपुर से प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं महासचिव संदीप मुरारका ने भी भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि अग्रवाल सम्मेलन संस्था नहीं एक बड़ा परिवार है एवं अग्रसेन जी हमारे पहले पुरखे हैं। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए सभी अग्रवाल बंधुओं से अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने अग्रोहा में निर्माणाधीन अग्रवाल समाज की कुलदेवी माता आद्यलक्ष्मी के मंदिर के साथ-साथ अस्पताल एवं छात्रावास के निर्माण के संबंध में भी जानकारी दी। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग को एक ईंट एक रुपैया का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दिया गया विशेष सम्मान
साथ ही देवघर के वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद प्रसाद डालमिया, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष शिव सर्राफ, प्रमंडलीय मंत्री प्रीतम गाडिय़ा, जिला अध्यक्ष अशोक सर्राफ, संगठन मंत्री अशोक डालमिया को उनकी निरंतर सक्रियता एवं सांगठनिक क्षमता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर अग्रवाल द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन को प्रांत की सर्वश्रेष्ठ इकाई घोषित किया गया एवं अवार्ड प्रदान किया गया। मंच का संचालन अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष संगीता सुल्तानिया एवं डॉ। नीतू अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में देवघर के प्रतिभावान अग्रवाल ब'चों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन गोविंद डालमिया ने दिया। जमशेदपुर से देवघर गए पदाधिकारियों कमल किशोर अग्रवाल, मुकेश मित्तल एवं संदीप मुरारका ने देवघर स्थित झारखंड के सबसे पुराने श्याम बाबा मंदिर के दर्शन किए। प्रमंडलीय अध्यक्ष शिव सर्राफ द्वारा उन्हें बाबा श्याम का आशीर्वाद स्वरूप अंगवस्त्र उढ़ाया गया। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल ने दी।