JAMSHEDPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 के लिए देश भर के स्वच्छता अभियान में शामिल शहरों, नगर निकायों का रैं¨कग जारी किया। झारखंड के चार नगर निकाय को राष्ट्रच्य स्वच्छता सर्वेक्षण सम्मान के लिए चयन किया गया, जिसमें शहर के ही दो नगर निकाय जमशेदपुर अक्षेस व जुगसलाई नगर परिषद शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य शहरों में खूंटी व मधुपुर शामिल था। स्वच्छता रैं¨कग जुगसलाई व जमशेदपुर अक्षेस का अव्वल प्रदर्शन रहा। केंद्र सरकार द्वारा जारी रैं¨कग के अनुसार 25-50 हजार जनसंख्या वाले निकायों में जुगसलाई नगर परिषद झारखंड राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि पूर्वी भारत में नवें स्थान पर पहुंच गया। बता दें कि जुगसलाई नगर परिसर 2019 में पूर्वी भारत में 176 नंबर पर था। इसके अलावा जुगसलाई नगर परिषद को इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज वर्ग में भी सम्मान हासिल किया।

2019 में था 15वां स्थान

वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी (जेएनएसी) ने 10 लाख जनसंख्या वाले शहर में देश में सातवें स्थान पर तथा राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। जमशेदपुर अक्षेस 2019 में देश में 15 वें स्थान पर था। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार व जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने सफलता के लिए आम जनता, कर्मचारी के साथ ही जुस्को के प्रति भी आभार जताया है, जिन्होंने शहर वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती आ रही है।

कोल्हान के नगर निकायों की रैं¨कग

जमशेदपुर नगर निकाय - 7 वां रैं¨कग (10 लाख जनसंख्या)

जमशेदपुर नगर निकाय - 13 वां रैंकिग पूरे देश भर में

जमशेदपुर नगर निकाय - प्रथम रैं¨कग झारखंड में

जुगसलाई नगर परिषद - 9 वां रैं¨कग पूर्वी भारत में

जुगसलाई नगर परिषद - प्रथम रैंकिग झारखंड में (25-50 हजार जनसंख्या)

मानगो नगर निगम - 108 वां रैं¨कग (एक से 10 लाख जनसंख्या)

चाकुलिया - 132 वां रैं¨कग -( 25 हजार जनसंख्या )

आदित्यपुर - 143 वां रैं¨कग (एक से 10 लाख जनसंख्या)

सरायकेला - 106 वां रैं¨कग (25 हजार जनसंख्या)

चाईबासा - 18 वां रैं¨कग (25-50 हजार जनसंख्या)

चक्रधरपुर - 18 वां रैंकिग (50-एक लाख जनसंख्या)