JAMSHEDPUR: कोरोना का हॉट स्पॉट एक बार फिर से शहरी क्षेत्र बन रहा है। इसमें प्रमुख चार इलाका है, जहां बीते दस दिनों में सबसे अधिक नए मरीज मिले हैं। इन चार क्षेत्रों में कुल 153 मरीज मिले हैं। इसमें कदमा पहले पायदान पर है। कदमा में 49, सोनारी में 32, मानगो में 34 व साकची में 38 मरीज मिले है। वहीं, बिष्टुपुर में 12, सीएच एरिया में 10 व गोलमुरी के 11 मरीज शामिल हैं। कोरोना की पहली लहर में भी यह क्षेत्र अधिक प्रभावित था। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ¨चता का विषय बन गया है।

72 घंटे में 124 नए मरीज मिले

शहर में कोरोना एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। बीते 72 घंटे में डराने वाले आंकड़े सामने आए है। कोरोना से एक महिला की मौत व विभिन्न क्षेत्रों से कुल 124 नए मरीज मिले हैं। इससे जिला प्रशासन की भी ¨चता बढ़ गई है। मंगलवार को एक हजार 460 लोगों की जांच हुई। इसमें 34 कोरोना के नए मरीज मिले। वहीं, सोमवार को कुल एक हजार 283 लोगों की जांच हुई। इसमें 50 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें 49 शहरी क्षेत्र व एक मरीज पोटका प्रखंड का रहने वाला है। वहीं, एक हजार 283 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट गुरुवार तक आने की संभावना है। इससे पूर्व रविवार को एक हजार 535 लोगों की जांच हुई। इसमें 40 लोग पॉजिटिव मिले। जबकि एक महिला की मौत हो गई थी। मृतक महिला गो¨वदपुर निवासी थी। उसका टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते रविवार को एक हजार 535 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कुल 18 हजार 785 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

70 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

बीते 72 घंटे में कुल 70 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। मंगलवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से कुल 28 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। वहीं, सोमवार को 18 व रविवार को 24 लोग स्वस्थ हो कर घर लौटे। इनका इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था। अभी तक कुल 18 हजार 134 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

1328 लोगों ने ली पहली डोज

बीते 48 घंटे में कुल 1328 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। मंगलवार को कुल एक हजार 209 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, सोमवार को कुल 119 लोगों ने पहली डोज ली थी। जिले में अभी तक कुल 80 हजार 42 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं।