य॥न्क्त्रन्स्ङ्खन्हृ: केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा रविवार को खरसावां पहुंचे। मौके पर स्थानीय जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू हुए। इस दौरान हाल-चाल जाना। इस दौरान बातचीत में केद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय खरसावां व कुचाई क्षेत्र को हल्दी व तसर जोन के रूप में विकसित करेगी। क्षेत्र के किसानों द्वारा उत्पादित हल्दी व तसर के लिये बाजार की व्यवस्था भी जनजाति कार्य मंत्रालय ट्राइब्स इंडिया के जरिए करेगी। मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ट्राइफेड का अमेजोन के साथ करार हुआ है। इसके तहत ट्राइब्स इंडिया के उत्पाद को अमाजोन दुनिया के 170 देशों में पहुंचायेगी। उन्होंने बताया कि हल्दी की ब्रांडिग भी खरसावां-कुचाई के नाम से होगी। इससे किसानों को अपने उत्पाद का सही दाम मिलेगा तथा स्थानीय किसानों के रोजगार में भी बढ़ौतरी होगी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पाकुड़ के किसानों द्वारा उत्पादित मधु ट्राइब्स इंडिया के जरिए विभिन्न देशों तक पहुंचा जा रहा है।

आमूलचूल परिवर्तन आएगा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कृषि विधेयकों से कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आएगा। खेती किसानी में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होने से देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। किसानों को एक बाजार और एक देश का भी सपना पूरा होगा। नये कृषि बिल से किसानों की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी। देश के किसान मजबूत होंगे तो भारत मजबूत होगा। ये बिल किसानों की उपज के विक्रय के लिए नया आयाम है। जब भारत की अर्थव्यवस्था का जुड़ाव सीधे किसान के साथ होगा, तो भारत की अर्थव्यवस्था और सु²ढ़ होगी। मोदी सरकार द्वारा लगातार किसानों के हित संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहा है।

डॉक्टरों से जानकारी ली

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची के मेडिका व रिम्स अस्पताल के चिकित्सकों से राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। राज्य के लोगों से भी कोरोना को लेकर सचेत रहने की अपील की।

इनकी रही उपस्थिति

खरसावां दौरे के क्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव व रामानाथ महतो, मंडल अध्यक्ष होपना सोरेन, नयन नायक, लादुराम हेंब्रम, राजाराम महतो, सुमंत मोहंती, सुशील षाडंगी, बसंत गंतायत, तपन पटनायक, ज्ञानी साहू, भूपेंद्र सिंहदेव, कंचन चौहान, संजय महतो आदि उपस्थित थे।