सरायकेला : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने आटा कारोबारी महेंद्र अग्रवाल व उनके कर्मचारी अश्विनी महतो को अपहरण के 10वें दिन बरामद कर लिया है। पुलिस ने छह अपहर्ताओं के पास से 10 मोबाइल, एक पर्स, तीन बाइक व एक कार बरामद की है। अपहर्ताओं में मिलन कुमार दास, राधाबल्लभ का¨लदी, कालिदान का¨लदी, रोथो माझी, दयामेय कैबर्त और मनोज सरदार शामिल हैं।

एसपी आनंद प्रकाश ने रविवार को बताया कि दोनों की बरामदगी के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में एक टीम बेहद ही प्रोफेशनल तरीके से अनुसंधान कर रही थी। इसी क्रम में दोनों सिनी ओपी अंतर्गत पितुडीह से बरामद किए गए। अपहरण करने वाले व्यवसायी के स्वजन से स्थान बदल-बदल कर एक करोड़ की फिरौती मांग रहे थे।

दर्ज की गई थी प्राथमिकी

एसपी के अनुसार, जिला पुलिस के 14 अधिकारी इस अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने में जुटे थे। एसपी ने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी से एक नए आपराधिक गिरोह को पनपने से पहले ही खत्म कर दिया गया है। 57 वर्षीय महेंद्र अग्रवाल दयाल ट्रेड सेंटर रेशिडेंसी शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर निवासी हैं। वहीं, 37 वर्षीय अश्विनी महतो गिधिझोपड़ी, बागबेड़ा के रहने वाले हैं। दोनों 27 अगस्त को फैक्ट्री से लौटने के क्रम में गायब हो गए थे। खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो 30 अगस्त को एसपी के निर्देश पर आदित्यपुर थाने में महेंद्र अग्रवाल की पत्‍‌नी सपना अग्रवाल ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सभी आरोपित लोकल

अनुसंधान में पता चला कि फिरौती वसूलने के लिए व्यवसायी और उनके कर्मचारी का अपहरण हुआ है। सभी आरोपित स्थानीय हैं। इनका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। ये छोटे-मोटे काम करते हैं या बेरोजगार हैं। इसका मुख्य साजिशकर्ता मिलन कुमार दास है। इस मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी अभी होनी है। 27 अगस्त की रात को ही अपहरण कर दोनों को मुडि़या गांव में रखा गया था। उसके बाद अलग-अलग जगहों पर रखा जाता था। अपहर्ता भले ही नए थे, लेकिन पुलिस काफी परेशान रही। अनहोनी की आशंका थी।

गिरफ्तार आरोपित

- मिलन कुमार दास, उम्र 32 वर्ष, मुडि़या, सरायकेला

- राधा बलम का¨लदी, उम्र 31 वर्ष, डोमजुड़ी, सरायकेला

- कालिदान का¨लदी, उम्र 42 वर्ष, डोमजुड़ी, सरायकेला

- रोथो मांझी, उम्र 26 वर्ष, मुडि़या, सरायकेला

- दयामेय कैवर्त, उम्र 26 वर्ष, मुडि़या, सरायकेला

- मनोज सरदार, उम्र 19 वर्ष, हतनादा, कांड्रा, सरायकेला