जमशेदपुर (ब्यूरो)। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था के साथ हाल के दिनों में हुई गंभीर घटनाक्रम पर विस्तृत जानकारी देकर जरूरी पहल की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा चुकी है। राज्य में हत्या, बलात्कार, लूट, उत्पीडऩ की घटनाएं आम हो चुकी हैं। दिन दहाड़े बैंक लूटे जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन सरकार में बैठे लोगों के कऱीबी व भ्रष्टाचार में लिप्त सहयोगियों को एके 47 राइफल धारी अंगरक्षक मुहैया करवाने में व्यस्त है। अंकिता को जलाकर मार देने वाले कांड में, जिस डीएसपी नूर मुस्तफ़ा ने एफआईआर में बच्ची की उम्र ग़लत लिखवाई उसपर राच्य सरकार ने अबतक कोई कार्यवाही नहीं की है। पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफऱ पोस्टिंग एक अलग उद्योग बन चुका है।

तुष्टीकरण की राजनीति

कुणाल ने बताया कि राच्य के लगभग सभी बड़े शहर ड्रग्स की गिरफ्त में है। धड़ल्ले से सीमावर्ती थानों में कोयला, बालू, मवेशियों की तस्करी होती है और थानेदारों की रेट बंधी हुई है। नीचे से ऊपर तक सबका हिस्सा तय है, इसलिए सरकार जांच के नाम पर सिर्फ़ ख़ानापूर्ति करती है। राच्य को अंधाधुंध तुष्टिकरण की आग में झोंककर पूरी सरकार कुर्सी बचाने के लिए कभी खूंटी तो कभी रायपुर भाग रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया कि इन सभी विषयों पर वे जल्द समीक्षा कर आवश्यक पहल करेंगे।

पार्टी पदाधिकारियों से रूबरू हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राज्य के सभी जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, प्रवक्ता, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रभारियों की एक बैठक रांची के गीतांजलि हॉल में हुई। बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक लम्बोदर महतो कुशवाहा, शिवपूजन मेहता, शालिनी गुप्ता, रौशन लाल चौधरी, डॉक्टर देवशरण भगत, विनय गौतम, संजय बसुमलिक समेत अन्य मौजूद रहे।

पदाधिकारियों को टिप्स

पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने सभी जिलों से क्रमवार समीक्षा ली और सभी को टिप्स दिए साथ ही जनसंग्रह धनसंग्रह कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा करते 15 नवंबर तक 1 लाख पदेन पदाधिकारी और 10 लाख सदस्य बनाने का टास्क दिया। इसके साथ ही बेहतर कार्य करने वालों को एक दिन मंच साझा करने का अवसर देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम से जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रवक्ता अप्पू तिवारी, कोषाध्यक्ष सोमू भौमिक, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र सिन्हा, सह प्रभारी देवाशीष चौधरी, बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष माणिक महतो, चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष फुनन्दू महतो, गुड़ाबांधा प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो, जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो,बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष अशोक बारीक, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अजित महतो, जुगसलाई नगरपालिका अध्यक्ष तनवीर आलम राजू अपने-अपने कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी संग मौजूद रहे।