जमशेदपुर (ब्यूरो): इस दौरान कहीं जनसभा आयोजित की गई, कहीं रैली निकाली गई, कहीं नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ, कहीं मजदूरों को सम्मानित किया गया तो कहीं मजदूरों को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मजदूरों को किया जागरूक

आदित्यपुर में सैकड़ों की संख्या में मजदूर राष्ट्रीय यूथ इंटक के सचिव अवधेश ङ्क्षसह एवं राष्ट्रीय सचिव सह टिस्को मजदूर यूनियन के कमेटी मेंबर कौशल किशोर द्वारा एसिया भवन में आयोजित मजदूर दिवस पर भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। उद्घाटन मुख्य अतिथि कोल्हान डीएलसी राजेश प्रसाद, विशिष्ट अतिथि केन्द्र श्रमिक शिक्षा बोर्ड, भारत सरकार के पदाधिकारी पी एन शाह, झारखंड यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष सह महाराष्ट्र एवं गोवा के प्रभारी शैलेश पांडेय, मेटलडाईन के सी.ओ.ओ अनुज सहाय एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय ङ्क्षसह ने किया। मुख्य अतिथि ने मजदूरों को उनके अधिकारों के विषय में जागरूक किया। उन्होंने मजदूरों को श्रमिक पोर्टल पर रजिस्टर होने कि प्रक्रिया बताई उन्होंने कहा की स्थानीय की हिस्सेदारी कारखानों में 75 प्रतिशत होना अनिवार्य है। कार्यक्रम का संचालन अवधेश ङ्क्षसह, स्वागत भाषण अमृत रंजन महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन कौशल किशोर ने किया। मौके पर नरेश ङ्क्षसह, दुर्गा राम बैठा, अमृत रंजन महतो, शैलेश शर्मा, दीपक दलपत, विनय मिश्रा, त्रिवेन सोय, चक्राधर दास, नित्यानंद गांगुली, सुरेंद्र ङ्क्षसह, मंजीत ङ्क्षसह, अरुण महतो, मोहन मार्डी, आलोक महतो, मो। शब्बीर, दानिश इकबाल, सुशील मंडल, जटाशंकर तिवारी, राहुल महाकुंड सहित सैकड़ों मजदूर शामिल हुए।

विशाल जनसभा का आयोजन

झारखंड मजदूर यूनियन की ओर से गम्हरिया के ऊपरबेड़ा मैदान में श्रमिक दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील गोराई ने किया। इस मौके पर उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों की वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए यूनियन की ओर से इसका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने, स्थाई प्रकृति के काम में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को नियोजन, झारखंडी मजदूरों के साथ सम्मानजनक व्यवहार आदि की मांगें भी की। सभा को यूनियन के महासचिव सनत ङ्क्षसह सरदार, सचिव सागर महतो, कोषाध्यक्ष संजय मण्डल आदि ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व राहरगोड़ा मैदान से बाइक रैली निकाली गई जिसमें करीब डेढ़ सौ मजदूर शामिल हुए। तत्पश्चात, ऊपरबेड़ा मैदान में दिवंगत मजदूर नेता रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उमेश महतो, राहुल सरदार, सूरज लोहार, धीरेन महतो, सागर खंडाइत, प्रफुल्ल महतो, मृत्युंजय गोप समेत काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

महिला कामगार का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ ने सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम आदित्यपुर-2 के द्वारा रोड नंबर 12 स्थित पंकज मेडिकल के सामने म•ादूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में क्षेत्र की ऐसी महिलाएं जो कि लोगों के घरों में मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है। वैसी महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया एवं सभी का मुंह मीठा करवाते हुए मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गई.मौके पर वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष राज मंगल ठाकुर, भुवनेश्वर शर्मा, के पी ङ्क्षसह, नित्यानंद झा, बैकुंठ चौधरी, इंद्रजीत तिवारी, विजय ङ्क्षसह, विनय ङ्क्षसह, जितेंद्र मिश्रा, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मिश्रा एवं संघ के अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।

मजदूर दिवस पर भोग का वितरण

मजदूर दिवस के मौके पर एनसीपी युवा मोर्चा के द्वारा भुइयांडीह स्थित सिद्धू कान्हू चौक पर सन्नी भुइयां के नेतृत्व में भोग का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सचिव डॉ पवन पांडेय उपस्थित थे। कार्यक्रम में सन्नी भुइयां, तेजपाल सिंह, सुखलाल शांडिल, ललित ढींगरा, शैलेन्द्र झा, जितेन्द्र मिश्रा, बबलु कार कालिंदी, राजा कालिंदी उपस्थित थे।

गोविंद विद्यालय में मनाया गया मजदूर दिवस

तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा के अंतर्गत मजदूर दिवस मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्या कृष्णा मोदक और स्कूल की छात्राओं ने चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को उपहार प्रदान किया। मौके पर संजीव कुमार, नौशाद रजिया, पुष्पांजलि श्रीवास्तव और शुभम कुमार मौजूद रहे।

इतिहास पर चर्चा की

बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस मनाया गया। मौके पर छात्राओं ने मजदूर दिवस के इतिहास पर चर्चा की। इस दौरान स्कूल के प्रधान सचिव डॉ। हरिवल्लभ सिंह आरसी ने विद्यालय के सेवकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष डीएन सिंह, प्राचार्या संगीता सिंह एवं उप प्राचार्या सुजाता चौरसिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अजय महताब, स्वागत भाषण रंजना सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन दुर्गावती पांडेय ने किया।

नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

नाट्य संस्था गीता थियेटर के कलाकारों द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर सम्मान हमारा अधिकार नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा छायानगर और मानगो के उलीडीह में नाटक प्रस्तुत किया गया। यह नाटक जागो जमशेदपुर जागो के द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य मजदूरों को उनके अधिकार एवं सम्मानों के हनन के प्रति जागरूक करना था। नाटक के बाद पांच बुजुर्ग मजदूरों को सम्मानित किया गया। नाटक में बतौर कलाकार अभिरंजन कुमार, दिव्यंका तिवारी, तुषार दास गुप्ता, श्यामली डे, दिलीप पात्रो, समीर नंदन, किशोर पांडे शामिल थे। आयोजन में इसके अलावा संजय विश्वकर्मा, रितु शर्मा, रजनी, प्रेम दीक्षित, आकांक्षा त्रिपाठी, अमन वर्मा, मधुसूदन तिवारी, निशा परवीन, सुष्मिता सरकार का योगदान रहा।